दिल्ली में सपा के बाद अब उद्धव ठाकरे ने दिया कांग्रेस को झटका
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। शिवसेना (यूबीटी) ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन देने का ऐलान किया है। उद्धव गुट के सांसद अनिल देसाई ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में हम आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने महाराष्ट्र चुनाव में हमारा समर्थन किया था। महाराष्ट्र में कांग्रेस के सहयोगी होने और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस के चुनाव लड़ने पर देसाई ने कहा, हम तो उम्मीद करते हैं कि दिल्ली में वोटों का बंटवारा न हो। इससे पहले शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने आप और कांग्रेस को एकसाथ आने की नसीहत दी थी। उन्होंने कहा कि लोकसभा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एकसाथ लड़ी, इसलिए हम मोदी को रोक सके, लेकिन विधानसभा में जिस तरह से फ्री स्टाइल कुश्ती चल रही है, देश देख रहा है। उन्होंने कहा 4 साल बाद जनता हमसे सवाल करेगी। हमारा शत्रु बीजेपी है कांग्रेस या आप नहीं है। एकसाथ रहेंगे तभी देश को आगे ले जा सकते हैं। शिवसेना (यूबीटी) से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आप को समर्थन देने का ऐलान किया था। साथ ही कहा था कि वो आप के साथ मंच साझा करेंगे। शिवसेना (यूबीटी) राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन में शामिल है। वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ एमवीए में है। दोनों ही पार्टी महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी है। ऐसे में शिवसेना (यूबीटी) का दिल्ली में आप को समर्थन देना, कांग्रेस को खटक सकता है। दिल्ली में आप और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। यहां पिछले लगातार 10 सालों से आप सत्ता में है।
प्रसार भारती को मिला नया अध्यक्ष, प्रसून जोशी की नियुक्ति
जबलपुर सड़क हादसा: दिल्ली के एक ही परिवार के तीन लोगों की जान गई
TMC की चेतावनी के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान
काउंटिंग से पहले ममता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
लंदन में सजा भारत का दरबार, “Icons of India” प्रदर्शनी का भव्य आगाज
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा