आईएमडी मना रहा स्थापना दिवस, भारत ने बांग्लादेश-पाकिस्तान को भेजा निमंत्रण
ढाका। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के 150वें स्थापना दिवस समारोह में बांग्लादेश शामिल नहीं होगा। बांग्लादेशी अधिकारियों ने सरकारी खर्च पर गैर-जरूरी विदेश यात्राओं पर प्रतिबंधों का हवाला देते यह जानकारी दी। यह समारोह 15 जनवरी, 2025 को होगा। आईएमडी ने कई पड़ोसी देशों को इस कार्यक्रम कें आमंत्रित किया है, जिनमें पाकिस्तान भी शामिल है।
बांग्लादेश मौसम विभाग के कार्यवाहक निदेशक मोमिनुल इस्लाम ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भारत मौसम विभाग ने उन्हें अपनी 150वीं वर्षगांठ समारोह में आमंत्रित किया था। हमारे उनके साथ अच्छे संबंध हैं और हम उनके साथ सहयोग जारी रखेंगे। इस्लाम ने बताया कि हम इस कार्यक्रम में नहीं जा रहे हैं क्योंकि सरकार की ओर से वित्त पोषित गैर-जरूरी विदेश यात्राओं को सीमित करने का दायित्व है।
इस्लाम ने दोनों देशों की मौसम विभाग एजेंसियों के बीच नियमित संपर्क पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि वे 20 दिसंबर, 2024 को भारतीय मौसम विज्ञानियों के साथ एक बैठक के लिए भारत गए थे। यह दर्शाता है कि दोनों देशों के बीच मौसम विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग जारी है, भले ही बांग्लादेश इस विशेष समारोह में शामिल नहीं हो रहा है।
भारत में आईएमडी की स्थापना 1875 में ब्रिटिश शासन के दौरान हुई थी। यह विनाशकारी मौसम की घटनाओं, जैसे 1864 में कोलकाता में आए चक्रवात और 1866 और 1871 में आई मानसून संबंधी आपदाओं के बाद की गई थी। आईएमडी का मुख्यालय शुरू में कोलकाता में था। बाद में इसे 1905 में शिमला, 1928 में पुणे और 1944 में दिल्ली स्थानांतरित किया गया। आईएमडी अब 15 जनवरी, 2025 को अपनी 150वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार