आज के छात्र ही कल के नागरिक, स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित हों युवा- रमेन डेका
रायपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस पर नई दिल्ली के रामकृष्ण मिशन में आयोजित विशेष कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक विचारों से सीखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के विचारों को साझा करते हुए उन्होंने कहा, "आज के युवा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ सकते हैं। स्वामीजी ने कहा था, 'दुनिया को चरित्र की आवश्यकता है। वह चरित्र जो प्रेम और निःस्वार्थता से परिपूर्ण हो। ऐसा प्रेम हर शब्द को बिजली की तरह प्रभावी बना देता है।'
राज्यपाल ने स्वामी विवेकानंद द्वारा युवाओं के लिए दिए गए आह्वान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा था, "एक लाख पुरुष और महिलाएँ, जो पवित्रता, साहस और सेवा की भावना से परिपूर्ण हों, देश के कोने-कोने में जाकर समाजोन्नति और समानता का संदेश फैलाएँ।"
कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद के शिकागो धर्म संसद में दिए गए ऐतिहासिक भाषण की भी चर्चा की, जिसने पूरी दुनिया को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता की शक्ति का एहसास कराया।
डेका ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, "भारत एक युवा राष्ट्र है और इसे सही दिशा में ले जाने के लिए युवाओं की ऊर्जा को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्रेरित करना आवश्यक है। उनकी शिक्षाएँ हमें न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित करती हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी का बोध भी कराती हैं।"
कार्यक्रम में भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणि, सांसद बांसुरी स्वराज, भारतीय खाद्य निगम के महानिदेशक आशुतोष अग्निहोत्री, रामकृष्ण मिशन, नई दिल्ली के सचिव स्वामी सर्वलोकानंद भी उपस्थित रहे।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार