शेख हसीना के भारत में रहने को लेकर बोले कांग्रेस नेता- अनुमति तब तक की दें जब तक वे रहना चाहें
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से अपील की है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को भारत में तब तक रहने की अनुमति दे दी जानी चाहिए, जब तक कि वे रहना चाहती हैं। इसके साथ ही अय्यर ने कहा कि शेख हसीना ने भारत के लिए भी बहुत अच्छा काम किया है और उन्हें भारत में शरण देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
गौरतलब है कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 5 अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं। बांग्लादेश में छात्र आंदोलन और राजनीतिक अस्थिरता के चलते उन्हें अचानक देश छोड़ भारत अना पड़ा था। इसके बाद बांग्लादेश में हुए राजनीतिक घटनाक्रम के बाद यूनुस सरकार ने शेख हसीना के पासपोर्ट को रद्द करने का ऐलान किया तो वहीं भारत सरकार ने हाल ही में उनके वीजा की अवधि को बढ़ाने की जानकारी दे दी है। ऐसे में कांग्रेस नेता अय्यर का बयान खास मायने रखता है, जिसमें उन्होंने कहा है कि शेख हसीना ने भारत देश के लिए भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हमें उन्हें तब तक भारत में रहने की अनुमति दे देनी चाहिए, जब तक कि वे यहां रहना चाहें, फिर चाहे उनका पूरा जीवन ही क्यों न हो। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने भारत और बांग्लादेश के बीच संवाद बनाए रखने और रिश्तों को मजबूती प्रदान करने पर भी जोर दिया है।
पाकिस्तान पर बोले- विभाजन एक हादसा
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर अपने विचार साझा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान और भारत के लोग तो एक समान ही हैं। बस विभाजन रुपी हादसा था, जिसने हमें अलग कर दिया। इसी बीच उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा और कहा कि यह सरकार सर्जिकल स्ट्राइक करने का साहस तो दिखा सकती है, लेकिन पाकिस्तान से बातचीत करने की हिम्मत नहीं दिखाती। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को स्थायी दुश्मन मानना आत्मघाती होगा, संवाद तो बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस समय पाकिस्तान आतंक का शिकार हो रहा है और तालिबानियों ने स्थिति बिगाड़ दी है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार