नोएडा में पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़, चांदी के बर्तन और अवैध हथियार बरामद
नोएडा: नोएडा के कोतवाली 49 पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिससे बदमाश में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कब्जे से चोरी के चांदी के बर्तन 1 अवैध तमंचा खोखा कारतूस, 02 जिंदा कारतूस और चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई है. इसके अलावा थाना सूरजपुर एवं थाना बिसरख क्षेत्र की चोरी की घटनाओं से संबंधित कुल 3 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं.
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि कोतवाली 49 पुलिस सेक्टर 50 केंद्रिय विहार गोलचक्कर के पास चेकिंग कर रही थी, तभी सामने से एक संदिग्ध मोटर साइकिल सवार आते हुए दिखाई दिया. पुलिस ने रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वह नहीं रुका और मोटर साइकिल को तेजी से पीछे मोडकर भागने लगा. जिससे उसकी बाइक फिसलकर गिर गई और वह मोटर साइकिल को छोड़कर भागने लगा. पुलिस ने पीछा किया गया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर किया गया. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया. घायल बदमाश की पहचान सूरज पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई, जिसे उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि पूछताछ से पता चला कि सूरज एक शातिर किस्म का चोर है और कुछ दिन पहले सैक्टर 47 मे जलवायू विहार टॉवर के एक मकान में रात के समय घुसकर कीमती सामान और रुपयों की चोरी की थी. आरोपी से बरामद मोटर साईकिल कुछ दिन पहले सलारपुर से चोरी की गई थी. उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार