'बिग बॉस 13' फेम हिमांशी खुराना अस्पताल में भर्ती, शेयर की अपनी तस्वीरें
Himanshi Khurana: अभिनेत्री हिमांशी खुराना अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर साझा की, जिसमे वह अस्पताल के बिस्तर पर नजर आ रही हैं। हालांकि, उन्हें अस्पताल क्यों जाना पड़ा इस बात की जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस अभिनेत्री के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में अस्पताल में दिखीं हिमांशी
पोस्ट में हिमांशी अस्पताल के बिस्तर पर बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि वह अस्पताल में भी शांत नहीं बैठ सकीं, क्योंकि उनके ब्रांड का लॉन्च नजदीक था। फैंस ने कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामनाएं कीं। कई फैंस ने उनकी हिम्मत की सराहना की। एक यूजर ने टिप्पणी की, "आप सच में बहुत मजबूत हैं, जो बुखार होने के बावजूद पूरा दिन शूटिंग करती हैं।" हिमांशी ने अस्पताल में भर्ती होने की वजह का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें फ्लू हुआ है।
फैंस को स्वास्थ्य अपडेट का इंतजार
अभी तक अभिनेत्री ने अपनी सेहत के बारे में कोई और जानकारी साझा नहीं की है। वहीं उनके फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। एक अलग इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने अस्पताल में मिलने आए मेहमानों की एक क्लिप भी साझा की थी।
बिग बॉस 13 से खूब हुईं लोकप्रिय
हिमांशी खुराना ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में मॉडलिंग से की थी। उन्होंने मिस लुधियाना का खिताब जीता था। फिर उन्होंने पंजाबी सिनेमा में 'सड्डा हक' फिल्म से डेब्यू किया, जिसके बाद उनकी लोगों के बीच खास पहचान बन गई। बॉलीवुड में उनका डेब्यू 'जीत लेंगे जहां' (2012) फिल्म से हुआ। हिमांशी खुराना को बिग बॉस 13 की वजह से खूब लोकप्रियता हासिल हुई। पिछले साल वह आसिम रियाज के साथ अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में रहीं।
‘धुरंधर’ के बाद राकेश बेदी का डांसिंग अवतार, फैंस हुए हैरान
तमिलनाडु में बड़ा खेल: विजय को कांग्रेस का सपोर्ट, AIADMK में सेंध की तैयारी
PIL पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ‘पैसा कमाने का माध्यम बन रही याचिकाएं’
Raipur में गोलीकांड से सनसनी, एक महिला की मौत, दूसरी गंभीर
बारिश से मिली राहत ज्यादा दिन नहीं, 48 घंटे बाद फिर गर्मी का वार
व्हाइट हाउस के बाहर हमलावर ढेर, अंदर चल रहा था ट्रंप का कार्यक्रम
पीएम मोदी के पोस्ट पर एलन मस्क का जवाब, मिशन दृष्टि की सफलता पर बधाई
मामले में कई स्थानों पर छापेमारी, जांच का दायरा बढ़ा