दिल्ली AQI में सुधार, GRAP-4 हटने से मिली राहत
दिल्ली: दिल्ली में लोगों की कोहरा और प्रदूषण से हालत खराब है. हालांकि अब दिल्ली वालों के लिए अब थोड़ी राहत की बात है. दिल्ली की AQI में हुआ सुधार हुआ है. दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता खराब होने की वजह से GRAP IV लागू किया गया था. लेकिन अब बारिश के बाद हवा में सुधार होने की वजह से इसे हटा दिया गया है.
दिल्ली में अचानक से 15 जनवरी को AQI में बढ़ोतरी हो गई थी, जिसकी वजह से केंद्र सरकार की समिति ने GRAP IV लागू कर दिया गया था. साथ ही दिल्ली-NCR में कई प्रतिबंध बढ़ा दिए गए थे. सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा आदेशों के अनुसार, GRAP-IV और GRAP-III वर्तमान में दिल्ली में क्रमशः 400 और 350 के AQI स्तरों पर NCR में शुरू होता है.
रिपोर्ट् मुताबिक दिल्ली का AQI-300 है. वहीं इसमें सबसे ज्यादा आनंद विहार की हवा खराब है, जहां पर AQI-392 है. इसके साथ ही अशोक विहार में भी AQI-336, बवाना का AQI-337, बुराड़ी का AQI-338, मथुरा रोड़ का AQI-264, द्वारका का AQI-338, दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का AQI-266, दिलशाद गार्डन का AQI-266, जहांगीरपुरी का AQI-360, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का AQI-272, लोधी गार्डन का AQI-230, मंदिर मार्ग का AQI-274 है.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत GRAP-4 लागू किया जाता है. GRAP-4 के तहत कई तरह की पाबंदियां लागू की जाती हैं.
- सभी तरह के ट्रकों की आवाजाही पर पाबंदी.
- निर्माण और तोड़फोड़ गतिविधियों पर रोक.
- कचरे को जलाने पर रोक.
- पॉलीथिन और दूसरे प्रदूषणकारी पदार्थों पर रोक.
- स्कूलों में कक्षाएं हाइब्रिड मोड में संचालित होंगी.
- सरकारी दफ़्तर 50% क्षमता पर काम करेंगे.
- केवल ज़रूरी सेवाओं से जुड़े ट्रक ही प्रवेश कर सकते हैं.
- एलएनजी, सीएनजी, इलेक्ट्रिक या BS-VI डीजल पर चलने वाले वाहनों को ही प्रवेश की अनुमति होगी.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार