कांग्रेस को कमजोर करके बीजेपी से नहीं लड़ा जा सकता: अजय माकन
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे यह भी लगता है कि 2013 में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (आप) को समर्थन नहीं देना चाहिए था और न ही 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कोई गठबंधन करना चाहिए था। हालांकि माकन ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने नए कांग्रेस मुख्यालय, कोटला रोड पर आयोजित पहली कि वो अपनी पहले की टिप्पणी पर अब भी कायम हैं। उन्होंने पहले कहा था कि केजरीवाल राष्ट्र-विरोधी हैं और राजधानी में आप का मजबूत होना भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को ही फायदा पहुंचाता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी मजबूत नहीं है, तो बीजेपी के खिलाफ लड़ाई कठिन हो जाएगी। जब उनसे केजरीवाल के खिलाफ राष्ट्र-विरोधी टिप्पणी पर सवाल किया गया, तो माकन ने कहा, मैंने अपनी व्यक्तिगत राय दी थी और मैं अब भी उस पर कायम हूं। दिल्ली के चुनावों के मतदान से पहले क्यों केजरीवाल एंटी नेशनल हैं, जो मैंने कहा था, जिस पर मैं कायम हूं, ये सुबूतों के साथ रखकर पीसी करूंगा। अजय माकन ने कहा कि 2013 में आम आदमी पार्टी को कांग्रेस के समर्थन और 2024 में केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ गठबंधन के कारण दिल्ली की जनता को नुकसान उठाना पड़ा। जब दिल्ली की जनता को नुकसान हुआ, तो बीजेपी को फायदा हुआ। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस भविष्य में आप के साथ गठबंधन करेगी, माकन ने कहा, मुझे लगता है कि दिल्ली में केजरीवाल को बढ़ावा देना बीजेपी को मदद करता है। बीजेपी से लड़ने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का मजबूत होना बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी मजबूत नहीं है, तो बीजेपी के खिलाफ लड़ाई कठिन हो जाएगी। कांग्रेस को कमजोर करके बीजेपी से नहीं लड़ा जा सकता। दिल्ली को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य करार देते हुए माकन ने कहा कि यह सर्वविदित है कि जो भी पार्टी राजधानी की लोकसभा सीटें जीतती है, वही केंद्र में सरकार बनाने में सफल होती है। आप दिल्ली में बीजेपी के खिलाफ लड़ने में पूरी तरह विफल रही है।
सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
कैबिनेट का बड़ा फैसला, Madhya Pradesh में व्यापारी कल्याण बोर्ड बनेगा, अन्य प्रस्ताव भी मंजूर
खुद को छात्र बताकर ठग ने किया बड़ा फ्रॉड
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद समर्थक और विरोधी आमने-सामने
विदेश नीति में बदलाव! Subrahmanyam Jaishankar का आर्थिक कूटनीति पर जोर
बंगाल-असम पर Bharatiya Janata Party का फोकस, Amit Shah और JP Nadda बने पर्यवेक्षक
IPL 2026 वीडियो में दिखा कोहली का दर्द और सम्मान
पितृत्व ने बदली KL Rahul की जिंदगी, बोले- अब सब कुछ खास
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी