सैफ के हमलावर को पुलिस ने पकड़ा कहा- अभी पुख्ता जानकारी नहीं है
मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने दावा किया है कि अभिनेता सैफअली खान के हमलावर को उसने पकड़ लिया है। मुंबई पुलिस के डीसीपी दीक्षित गेदाम ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आरोपी की पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के रूप में हुई और उसे ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। प्राथमिक जांच के बाद हमें ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिससे हम कह सकते हैं आरोपी बांग्लादेशी मूल का है। हम उसका मेडिकल कराएंगे और उसके बाद कोर्ट में पेश करेंगे। मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए कोर्ट से आरोपी के रिमांड की मांग करेगी। डीसीपी से यह पूछे जाने पर कि क्या आरोपी पहले भी सैफ के घर में आ चुका था? डीसीपी गेदाम ने कहा कि इस बारे में अभी हमारे पास कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। हमें लगता है कि चोरी के इरादे से वह पहली बार सैफ के घर में घुसा था।
डीसीपी दीक्षित गेदाम ने बताया कि आरोपी के पास से भारत का कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला है। इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ पासपोर्ट एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था और एक हाउस कीपिंग एजेंसी में काम करता था। आरोपी शहजाद ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे नहीं पता था कि वह सैफ अली खान के घर में घुस रहा है। आरोपी ने बताया कि उसका इरादा सिर्फ चोरी करने का था और इसीलिए वह घर में घुसा था। अचानक सैफ अली खान उसके सामने आ गए और उसने अभिनेता पर चाकू से कई बार हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए।
आरोपी का कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं है
मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है। पुलिस मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के बारे में और जानकारी जुटा रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अगर वह बांग्लादेशी नागरिक है, तो उसने भारत में अवैध एंट्री कैसे की।
स्कूलों को उड़ाने की धमकी से हड़कंप, CM मान और बिट्टू का भी नाम शामिल
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से यातायात प्रभावित
जेल में ड्यूटी के दौरान हुआ प्यार, महिला जेलर ने हिंदू युवक को बनाया जीवनसाथी
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कानूनी मामले को लेकर सुर्खियों में
पाकिस्तान सीरीज के चलते कई स्टार खिलाड़ी लौट सकते हैं
खास तस्वीरों के साथ सिंगर ने लिखी दिल छू लेने वाली बात
सरकार का बड़ा फैसला, मेडिकल कॉलेज से डॉक्टरों की कमी होगी दूर
Rambhadracharya बोले- “बस 370 सीटें चाहिए...”
नोएल टाटा ने जताई आपत्ति, लेकिन कुछ ट्रस्टी लिस्टिंग के समर्थन में
सोने की चमक बरकरार, कीमत ₹1.51 लाख के पार पहुंची