मकान का जर्जर गेट गिरने से 9 वर्षीय बच्चे की दबकर मौत
बिलासपुर. जिले के चकरभाठा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 में एक दर्दनाक घटना में 9 वर्षीय आदित्य यादव की जान चली गई। भाजपा नेता के मकान का जर्जर गेट अचानक गिरने से बच्चा उसकी चपेट में आ गया। आदित्य, पिता अमित यादव अपने दोस्तों के साथ पास में खेल रहा था जब यह हादसा हुआ। घटना ने पूरे इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि गेट की स्थिति पहले से ही खराब थी और इसके गिरने की आशंका पहले भी जताई गई थी। बावजूद इसके, इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। यह घटना न केवल प लापरवाही का नतीजा है, साथ ही मकान मालिक की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाती है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह हादसा चेतावनी देता है कि जर्जर ढांचों की समय पर मरम्मत न करना कितना खतरनाक साबित हो सकता है। प्रशासन को इस मामले में तत्काल कदम उठाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस नीति बनाने की जरूरत है।इस घटना ने इलाके में सुरक्षा और रखरखाव की उपेक्षा पर गंभीर बहस छेड़ दी है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते गेट की मरम्मत की गई होती, तो आदित्य की जान बचाई जा सकती थी।
प्रसार भारती को मिला नया अध्यक्ष, प्रसून जोशी की नियुक्ति
जबलपुर सड़क हादसा: दिल्ली के एक ही परिवार के तीन लोगों की जान गई
TMC की चेतावनी के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान
काउंटिंग से पहले ममता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
लंदन में सजा भारत का दरबार, “Icons of India” प्रदर्शनी का भव्य आगाज
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा