आज नेहरू स्टेडियम में परेड में शामिल हुए सीएम यादव, कहा- हम समुचित विकास के लिए प्रयासरत
इंदौर: इंदौर के नेहरू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के समुचित विकास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। हमने रोजगारोन्मुखी शिक्षा पर जोर दिया है। रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम शुरू किए गए। 30 मेडिकल कॉलेज संचालित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 20 साल पहले प्रदेश में सिर्फ पांच मेडिकल कॉलेज थे। आने वाले तीन साल में 24 नए मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। सीएम मोहन यादव ने कहा कि आयुष्मान योजना में मध्य प्रदेश सबसे आगे है। मध्य प्रदेश में एयर एंबुलेंस शुरू हुई।
विकास के हर क्षेत्र में मध्य प्रदेश आगे बढ़ रहा है। कृषि हो, ग्रामीण विकास हो या रोजगार, हम समान विकास चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन में 17 हजार गांवों में नल कनेक्शन किए गए हैं। नदी जोड़ो अभियान में भी हमने उल्लेखनीय काम किया है। हम प्रदेश के शहरों के विकास के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। इंदौर, उज्जैन, देवास जैसे शहरों की सीमाओं को जोड़कर महानगरों की तर्ज पर विकास होगा। उन्होंने कहा कि हम राम और कृष्ण से जुड़े स्थलों का सौंदर्यीकरण कर रहे हैं, इससे धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। तीन साल बाद होने वाले सिंहस्थ कुंभ को वैश्विक आयोजन बनाया जाएगा। हाल ही में हमने धार्मिक नगरी महेश्वर में कैबिनेट की बैठक की थी। स्टेडियम में परेड के बाद पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के बैंड ने देशभक्ति की धुनें बजाईं। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा प्रदेश के विकास से जुड़ी झांकियां भी निकाली गईं।
कोहली से मिलने की चाह अधूरी, बच्चे का दिल टूट गया
AAP नेताओं का एक्शन: Manish Sisodia ने भी कोर्ट पेशी से बनाई दूरी
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 510 करोड़ की जब्ती से हड़कंप, ECI का बड़ा एक्शन
पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी की तलाश जारी
PG में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी में चौथी मंजिल से कूदीं दर्जनों युवतियां
क्रिकेटर के विवादित बोल, खेल से ज्यादा बयानबाजी पर चर्चा
Arvind Kejriwal का बड़ा कदम, न्याय पर सवाल उठाकर कोर्ट में पेश नहीं होंगे
समय पर इलाज न मिलने से युवक की मौत, गुस्साए परिजन सड़क पर उतरे