दिल्ली-NCR में महिला को उबर ड्राइवर से अश्लील मैसेज, सोशल मीडिया पर शेयर की हरकत
दिल्ली: दिल्ली-NCR समेत कई महानगरों में लोग यात्रा करने के लिए उबर जैसे कई राइड-हेलिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं. इन ऐप्स के जरिए उपभोगता को किसी भी समय पर बिना ज्यादा इंतजार किए टैक्सी, बाइक या रिक्शा की सुविधा मिलती है. ऐसे ही दिल्ली-NCR की रहने वाली तान्या नाम की एक वकील ने भी यात्रा करने के लिए राइड-हेलिंग ऐप उबर को बुक किया. हालांकि कुछ ही देर में इस ऐप के जरिए ऑटो बुक करना उनकी जी का जंजाल बन गया.
तान्या ने लिंक्डइन पर शेयर किए एक पोस्ट में बताया कि उन्हें उबर की सवारी से जुड़ी एक परेशान कर देने वाली घटना का सामना करना पड़ा. तान्या के मुताबिक राइड बुक करने के बाद उन्हें उबर के ड्राइवर की ओर से कुछ अश्लील मैसेज भेजे गए. जब उन्होंने ड्राइवर से कहा कि वह 5 मिनट देरी से आएंगी तो ड्राइवर ने उनसे कहा,' जल्दी आओ बाबू यार, मन हो रहा है.' घटना को लेकर जब तान्या ने उबर में शिकायत दर्ज की तो उन्हें बस मायूसी हाथ लगी.
अपने लिंक्डिइन पोस्ट में तान्या ने लिखा,' हम 21वीं सदी में जी रहे हैं फिर भी लोगों के लिए प्रतिदिन हालात इतने दयनीय और दर्दनाक हैं कि एक ऑटो चालक भी दिनदहाड़े आपको परेशान कर सकता है. शहर के सबसे पॉश इलाकों में से एक जगह पर मैंने उबर बुक किया और पांच मिनट के अंदर ही मुझे उससे परेशान करने वाले संदेश मिलने लगे. मैंने बुकिंग रद्द कर दी और शिकायत दर्ज कराई. लेकिन उबर इंडिया की शिकायत निवारण प्रक्रिया में पीड़ित को सिर्फ एक सहानुभूतिपूर्ण संदेश भेजना और फिर उसे भूल जाना ही शामिल है. क्या यह ऐसे ही काम करता है?' सोशल मीडिया पर इस घटना की काफी निंदा की गई. तान्या ने बाद में उबर के शिकायत अधिकारी हेमंत कुमार चेंगनागरी से मिलि प्रतिक्रिया पर भी एक अपडेट शेयर किया. उन्होंने लिखा,' क्या होगा अगर आपकी नीति के इन तथाकथित 48 घंटों के दौरान अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसा ही हुआ? क्या आप मेरी सुरक्षा और उन महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं?'
घटना को लेकर बढ़ते दबाव और आलोचना के बीच उबर ने आखिरकार आरोपी ड्राइवर को अपने प्लेटफॉर्म से बैन किया. इसके बाद तान्या ने एक और फॉलोअप पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा,' मेरा समर्थन करने वाले और अपने अनुभव साझा करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद. मैं आभारी हूं कि इस स्थिति के दौरान मेरे आस-पास लोग थे. उबर ने अब इस मुद्दे को संबोधित किया है और ड्राइवर को बैन कर दिया है, यह सुनिश्चित करते हुए कि वह किसी और के साथ ऐसा व्यवहार न दोहरा सके. मैं सभी से ऐसे मामलों को आगे बढ़ाने और इन मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने का आग्रह करती हूं'.
सरकारी योजनाओं के फंड में गड़बड़ी के आरोप
बिना किसी सूचना के मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव: गेहूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था देख अधिकारियों को दिए निर्देश
खूनी रफ्तार: जबलपुर में बेकाबू पिकअप ने ली दो जान, टक्कर इतनी भीषण कि बाइक के उड़े परखच्चे
बीजेपी संगठन में 'जनरेशन शिफ्ट': नई टीम में दिखेगी भविष्य की झलक, युवा चेहरों को मिलेंगी बड़ी जिम्मेदारियां
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
वीडियो देख लोगों में गुस्सा, प्रशासन पर उठे सवाल
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बढ़ाया उत्साह