नोएडा के सेक्टर-56 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार
नोएडा: थाना सेक्टर-24 पुलिस ने हाल ही में सेक्टर-56T पॉइंट के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा. जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे भागने की कोशिश करने लगे. पुलिस ने लगभग एक किलोमीटर तक इन बदमाशों का पीछा किया. इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप एक बदमाश बाइक से गिर गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
दूसरा बदमाश में सफल
गिरफ्तार किए गए बदमाशों में से एक की पहचान विजय सिंह उर्फ अजूबा उर्फ ढाबा के रूप में हुई, जो त्रिलोकपुरी थाना मयूर विहार फेस वन नई दिल्ली का निवासी है. उसकी उम्र लगभग 32 वर्ष है. दूसरा बदमाश, शिवम, जिसकी उम्र करीब 28 वर्ष है, भागने में सफल रहा.
24 से अधिक मुकदमे दर्ज
पुलिस ने बताया कि विजय सिंह के खिलाफ 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. दोनों बदमाश हाल ही में लूट और चोरी की घटनाओं में शामिल थे. पुलिस ने उनके पास से 31,000 रुपए नगद, एक मंगल सूत्र, तीन अंगूठियां, और अन्य आभूषण बरामद किए हैं. घायल विजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अब इन बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है.
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में