बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव में एनडीआरएफ और दमकल टीम ने 34 घंटे बाद एक परिवार को निकाला जीवित
दिल्ली: बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव में गिरी निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत के मलबे को हटाने का काम अभी भी जारी है। बचाव अभियान चला रही एनडीआरएफ व दमकल विभाग की टीम की कड़ी मशक्कत से 34 घंटे बाद एक परिवार को जीवित बाहर निकाला गया है। जानकारी के मुताबिक, एक दंपती और उनकी तीन वर्षीय बेटी और पांच वर्षीय बेटे को सुबह चार बजे मलबे से बाहर निकाला गया। चारों लोग होश में हैं, हालांकि महिला और उसके बेटे को मामूली चोटें आई हैं।
21 लोगों को किया गया रेस्क्यू
अब तक कुल 21 लोगों को मलबे से निकाला गया है, जिनमें से दो लड़कियों सहित पांच लोगों की मौत हो चुकी है। एनडीआरएफ व दमकल विभाग की टीम मौके पर अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका को लेकर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
रेस्क्यू ऑपरेशन में क्यों आ रही परेशानी?
बुराड़ी के कौशिक एन्क्लेव में घटनास्थल के आसपास टूटी सड़कों के कारण दमकल कर्मियों व एनडीआरएफ की टीमों को राहत बचाव कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। देर रात इलाके की बिजली काट दी गई थी, जिससे अंधेरे में ही बचाव अभियान शुरू किया गया। वहीं एंबुलेंस के आने-जाने में भी परेशानी देखने को मिली।
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
गेहूं खरीदी का लक्ष्य 100 लाख मीट्रिक टन, सरकार का बड़ा प्लान
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”