आप की हार पर अन्ना हजारे का तंज.....धनबल से अभिभूत हो गए थे केजरीवाल
नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के शुरूआती रुझानों में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पीछे चल रही है। वहीं, केजरीवाल भी अपनी नई दिल्ली सीट से पीछे चल रहे हैं। इस पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बयान सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता हजारे ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि उम्मीदवार का आचरण, विचार शुद्ध होना चाहिए, जीवन दोष रहित होना चाहिए, त्याग होना चाहिए। ये गुण मतदाताओं को उस पर विश्वास दिलाते हैं।
केजरीवाल पर निशाना साधते हुए अन्ना ने कहा कि मैंने उन्हें बताया लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया और आखिरकार उनका ध्यान शराब पर केंद्रित हो गया। यह मुद्दा क्यों उठा? वह धनबल से अभिभूत थे।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा लेकिन नाम पर निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 43 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 27 विधानसभा सीट पर आगे है।
ED की छापेमारी से मचा हड़कंप, भुल्लर केस में जांच तेज
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है यह प्यारी झलक
US ने ड्रग्स नेटवर्क पर कसा शिकंजा, समुद्र में नाव पर हमला, 3 की मौत
कहा—“उनसे ज्यादा खूबसूरत मुझे कोई नहीं लगा”
राजनीति में हलचल: संदीप पाठक और राघव चड्ढा अब भाजपा सांसद
आज से बदलेगा मेट्रो सफर, भोपाल और इंदौर में नई टिकटिंग व्यवस्था शुरू
क्या बदलेगा बॉलीवुड का सिस्टम? उठ रहे बड़े सवाल
फैंस के लिए चौंकाने वाला, लेकिन नियमों के मुताबिक सही फैसला
भीषण टक्कर में 5 की मौत, 6 घायल; MP में कार-ट्रैक्टर ट्रॉली हादसा