सुबह-शाम सर्दी का एहसास, दिन में हल्की गर्मी! जानिए आने वाले दिनों का मौसम अपडेट
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच दिल्ली में सुबह-शाम ठंडक जबकि दिन में गर्माहट का एहसास हो रहा है। अभी आने वाले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि तापमान में धीरे धीरे वृद्धि भी होती रहेगी। जब तेज हवाएं चलेंगी तो दिन में भी थोड़ी ठंड का एहसास हो सकता है।
इस बीच रविवार को दिन भर आसमान साफ रहा। धूप भी निकली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक 27.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 97 से 23 प्रतिशत रहा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार सुबह स्मॉग और धुंध रहने की संभावना है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और नौ डिग्री रह सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा।
खराब श्रेणी में रही दिल्ली की वायु गुणवत्ता
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार रविवार को दिल्ली का एक्यूआइ 227 दर्ज किया गया। एक दिन पहले शनिवार को यह 152 रहा था। यानी 24 घंटे के दौरान इसमें 75 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है। एनसीआर के शहरों में भी वायु गुणवत्ता मध्यम से खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। हाल फिलहाल इसमें अधिक बदलाव होने की संभावना नहीं है।
ममता का वोटरों से खास संदेश—रिकॉर्ड मतदान की अपील
सरकार का बड़ा निर्णय: DGP सिद्ध नाथ 6 महीने और, केंद्रीय बल भी रहेंगे अतिरिक्त
गर्मी में ठंडक का नया स्वाद—खरबूजा लस्सी ट्राय करें
चुनावी माहौल में AAP को झटका, सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
पहले भी सामने आ चुकी हैं लापरवाही की शिकायतें
आने वाले समय में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद
छोटे कदम से बड़ा बदलाव संभव—अद्विक ने दिखाया
बच्चों की पढ़ाई और लोगों के जीवन में आएगा बदलाव