ग्वालियर से हैरान करने वाला मामला: मां की आंखों में मिर्ची झोंक, मासूम को किया किडनैप
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक चीनी कारोबारी के बच्चे का अपहरण कर लिया। बाइक सवार बदमाशों ने बच्चे की मां की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और बच्चे को लेकर भागने लगे। मां अपने 8 साल के बेटे को बचाने के लिए दौड़ी लेकिन वह रास्ते में गिर गई। अपहरण की यह वारदात उस वक्त हुई जब मां अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जा रही थी। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है. फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। अपहरण का यह पूरा मामला ग्वालियर जिले के मुरार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक सुबह कारोबारी की पत्नी अपने बच्चे को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रही थी. इसी दौरान लाल रंग की बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। बदमाशों ने महिला की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और बच्चे को छीनकर ले गए. अपहृत बच्चे का नाम शिवाय बताया जा रहा है। उसके पिता राहुल गुप्ता जिले के बड़े चीनी कारोबारी हैं. घटना की सूचना मिलते ही मुरार पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी है और बदमाशों की तलाश कर रही है।
घटना के विरोध में व्यापारियों ने जताया विरोध
ग्वालियर में हुई अपहरण की घटना को लेकर जिले के व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करे, नहीं तो हम व्यापारी आगे भी कदम उठाएंगे। व्यापारियों ने घटना के विरोध में मुरार बाजार बंद करने का ऐलान किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर मामले में जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
TMC की चेतावनी के बीच कपिल सिब्बल का बड़ा बयान
काउंटिंग से पहले ममता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
लंदन में सजा भारत का दरबार, “Icons of India” प्रदर्शनी का भव्य आगाज
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा
बिजली विभाग में ऐतिहासिक बीमा योजना, लाखों कर्मियों को राहत
Spirit Airlines Shutdown: अचानक बंद हुई एयरलाइन, हजारों कर्मचारियों पर संकट
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: भारतीय स्क्वॉड का ऐलान, चयनकर्ताओं ने जताया भरोसा