दिल्ली में बिजली संकट पर आतिशी का हमला, इन्वर्टर खरीदने को मजबूर लोग
दिल्ली में बीजेपी की सरकार आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. उन्होंने PC के दौरान बीजेपी पर हमला बोला और बिजली कट को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, पिछले तीन दिनों से दिल्ली के अलग अलग हिस्सों से लंबे पावर कट्स की शिकायतें आ रही हैं, जिनमें मोहन गार्डन, सनलाइट कॉलोनी, राधेपुर, विकासपुरी, आनंद परबत , मलकागंज, तिलक नगर , उत्तमनगर विकास नगर एक्सटेंशन आदि इलाके शामिल हैं.
उन्होंने बताया कि लोग सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर रहे हैं कि संगम विहार में 6 घंटे से ज्यादा के पावर कट हुए हैं. उन्होंने BSES, TATA Power की ऑनलाइन शिकायतें के डेटा आधार पर कहा कि, तीन दिन में पॉवर सेक्टर का चौबीस घंटे की बिजली सप्लाई का कोलैप्स होना ये दिखाता है कि आम आदमी पार्टी सरकार 24 घंटे मॉनिटरिंग करती थी और अब नहीं हो रहा है.
इन्वर्टर खरीदने को मजबूर लोग
आतिशी ने दावा किया कि लोगों को इन्वर्टर खरीदना पड़ रहा है. लोग कह रहे हैं कि तीन दिन में पता चल गया कि शायद हमसे गलती हो गई है, बीजेपी से दिल्ली की सरकार नहीं चला सकती.
आतिशी ने सवाल किया कि अगर ऐसा है, तो पीक डिमांड में क्या होगा? जब 8500 मेगावाट से ज़्यादा बिजली की डिमांड बढ़ जाएगी.
बीजेपी शासित में बिजली का बुरा हाल
आतिशी ने कहा कि बीजेपी को सरकार चलानी नहीं आती है और जिन राज्य में बीजेपी की सरकार है उन राज्यों में बिजली का बुरा हाल है. आतिशी ने कहा कि बीजेपी दिल्ली को उत्तर प्रदेश बनाने का प्रयास कर रही है, जहां घंटो-घंटो पावर कट रहता है.
उन्होंने कहा कि पढ़े लिखे लोगों की सरकार और दूसरी तरफ बिना पढ़े लिखे, फर्जी डिग्री और गाली गलौज करने वालों की सरकार के बीच यही फर्क होता है और दिल्ली वालों को ये एहसास अब हो रहा है.
काउंटिंग से पहले ममता ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
होर्मुज जलमार्ग में बड़ा घटनाक्रम, भारत की भूमिका पर नजर
नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दिल्ली रवाना हुए सीएम
ईरानी सेना का बयान, अमेरिका को सीधे संदेश के रूप में देखा गया
लंदन में सजा भारत का दरबार, “Icons of India” प्रदर्शनी का भव्य आगाज
मोहल्लेवासियों ने दिखाई बहादुरी, हमलावरों को पकड़ा
बिजली विभाग में ऐतिहासिक बीमा योजना, लाखों कर्मियों को राहत
Spirit Airlines Shutdown: अचानक बंद हुई एयरलाइन, हजारों कर्मचारियों पर संकट
महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप: भारतीय स्क्वॉड का ऐलान, चयनकर्ताओं ने जताया भरोसा
नई शिक्षा पहल, कोर्स में मोदी तत्व और RSS इतिहास शामिल