AAP पार्षद रामचंद्र ने फिर पकड़ा भाजपा का हाथ, केजरीवाल पर बोला हमला
दिल्ली में सत्ता गंवाने वाली आप सरकार को निगम में भी एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। चुनाव से पहले करीब आठ पार्षदों ने आम आमदी पार्टी (आप) छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था, अब नतीजों के बाद आप पार्षदों का टूटना जारी हो गया है। साथ ही भाजपा के संपर्क में करीब 20 पार्षद हैं।
एक बार फिर भाजपाई हुए रामचंद्र
इसी बीच केजरीवाल से सपने में डांट खाने की बात कर पहले आप से भाजपा में और फिर भाजपा से आप में जाने वाले शाहबाद डेयरी से पार्षद रामचंद्र एक बार फिर भाजपाई हो गए हैं। भाजपा में आने के बाद उन्होंने केजरीवाल को सपने में झूठा आश्वासन देने वाला नेता करार दिया है।
भाजपा पार्षदों के साथ बैठे नजर आए आप पार्षद
रामचंद्र अधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन सदन की बैठक में वह भाजपा के पार्षदों के साथ बैठे नजर आए। कुछ आप पार्षदों ने हाथ पकड़कर खींचकर उन्हें अपने पाले में बैठाने की कोशिश भी की, लेकिन वह अडिग रहे और भाजपा पार्षदों के साथ बैठे रहे।
अरविंद केजरीवाल को लेकर कही ये बड़ी बात
पिछले वर्ष वार्ड कमेटी के चुनाव से पहले रामचंद्र आप के उन पांच पार्षदों के साथ भाजपा में आए थे, जिनसे भाजपा जोन का वार्ड कमेटी का चुनाव जीत गई। लेकिन, कुछ दिन बाद ही रामचंद्र ने यह कहते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में आप में वापसी कर ली थी कि उन्हें केजरीवाल ने सपने में आकर डांट लगाई और भाजपा में जाने को गलत बताया।
वहीं, बातचीत में रामचंद्र ने कहा कि केजरीवाल ने उन्हें सपने में झूठा आश्वासन दिया। साथ ही जब वह आप में वापस गए थे तो विधानसभा की टिकट देने का आश्वासन दिया था, लेकिन वहां पर खरीद फरोख्त के जरिये टिकट किसी ओर को दे दी, इसलिए अब वह भाजपा में आ गए हैं।
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
Rohit Sharma और Virat Kohli से आगे निकले केएल राहुल
भारत का मेडिकल टूरिज्म सेक्टर तेजी से बढ़ेगा, अगले 5 साल में दोगुना
राजनीतिक हलचल तेज, CM सम्राट चौधरी दिल्ली पहुंचे; नीतीश से मुलाकात अहम
IPL मुकाबले में रणनीति और संयोजन होंगे जीत की कुंजी
2 करोड़ के लेन-देन का खुलासा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
इंदौर-जबलपुर ट्रेन में वारदात, युवती के साथ दुष्कर्म से सनसनी
‘तारक मेहता…’ फेम दिलीप जोशी का जलवा, अवॉर्ड जीतकर जताया आभार
TMC की याचिका खारिज/फैसले पर BJP ने साधा निशाना
शराब के नशे में बेकाबू पुलिसकर्मी, युवक पर बरसाए थप्पड़-घूंसे