"चैंपियंस ट्रॉफी में प्राइज मनी बढ़कर 60 करोड़, चैंपियन को मिलेगा 19.46 करोड़ का ईनाम"
क्रिकेट: काउंसिल ने शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए प्राइस मनी की घोषणा की है। पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होने जा रही है। इसमें आठ देश हिस्सा लेंगे। इस एडिशन के चैंपियन को 19.46 करोड़ (2.24 मिलियन US डॉलर) और उपविजेता को 9.72 करोड़ (1.12 मिलियन US डॉलर) रुपए मिलेंगे। वहीं, सेमीफाइनल हारने वाली दोनों टीम को लगभग 4.86 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। चैंपियंस ट्रॉफी की कुल प्राइज मनी 59.93 करोड़ है, जो 2017 में हुई पिछली चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले 53% ज्यादा है। 2017 की कुल प्राइज मनी 28.88 करोड़ रुपए थी।
9 मार्च को फाइनल खेला जाएगा हाइब्रिड मॉडल में होने वाला टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेगा। 19 दिन में 15 मैच खेले जाएंगे। दूसरे सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप मैच 23 फरवरी को दुबई में होगा।भारत अपने सभी मैच दुबई में ही खेलेगा, टीम के ग्रुप में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी हैं। दुबई में ही एक सेमीफाइनल भी खेला जाएगा। अगर भारत फाइनल में पहुंचा तो यह मैच भी दुबई में होगा। जबकि टूर्नामेंट के बाकी 10 मैच पाकिस्तान में होंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 8 साल बाद होने जा रही है, 2017 में आखिरी बार पाकिस्तान ने भारत को फाइनल हराकर खिताब जीता था।
बांग्लादेश के खिलाफ अभियान शुरू करेगा भारत भारत ग्रुप-ए में है। टीम के ग्रुप में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। वहीं दूसरे ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान हैं। 4 और 5 मार्च को 2 सेमीफाइनल होंगे, वहीं 9 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।
‘तारक मेहता…’ फेम दिलीप जोशी का जलवा, अवॉर्ड जीतकर जताया आभार
TMC की याचिका खारिज/फैसले पर BJP ने साधा निशाना
शराब के नशे में बेकाबू पुलिसकर्मी, युवक पर बरसाए थप्पड़-घूंसे
ट्विंकल खन्ना का वीडियो वायरल, फेवरेट जगह पर की बात
परिजनों का गुस्सा फूटा, शव भेजने को लेकर प्रशासन की शर्त पर बवाल
IPL में रन और विकेट की रेस रोमांचक, टॉप पर टक्कर जबरदस्त
अमेरिका की विदेश नीति पर उठे सवाल, हथियार डील बना मुद्दा
छेड़छाड़ केस में SI फंसा, सस्पेंशन की तलवार लटकी
डिप्टी मैनेजर पर भरोसा पड़ा भारी, सामने आया बड़ा घोटाला
यात्रा से पहले चेक करें स्टेटस, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द/डायवर्ट