माला बेचने वाली मोनालिसा का नया लुक आया सामने, देख लोग हुए हैरान
प्रयागराज । प्रयागराज महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा की किस्मत ऐसी चमकी कि वह हिरोइन बनने मुंबई पहुंच गई और वहां जाकर वह पूरी तरह से बदल गई है। झोपड़पट्टी में रहने वाली मोनालिसा अब बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए तैयार है। मोनालिसा महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए मशहूर हो गई। उसकी खूबसूरत कजरारी आंखों और आकर्षक व्यक्तित्व ने उसे इंटरनेट सेंसेशन बना दिया। अब उनके फैंस को उसकी मेकओवर की तस्वीरें और वीडियो काफी पसंद आ रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
मोनालिसा का एक नया लुक सामने आया है, जिसमें वह भारतीय परिधान में पिंक कलर के सूट में नजर आ रही हैं, साथ ही पर्ल ज्वैलरी पहने हुए दिख रही है। इस लुक में वह बहुत खूबसूरत नजर आ रही है। मोनालिसा अब 7 स्टार होटल में पहुंच चुकी है। उसकी खूबसूरती और स्टाइल देखकर हर कोई हैरान है। मोनालिसा हाल ही में केरल गईं थीं, जहां वह एक ज्वेलरी इवेंट में शामिल हुई थीं। इस दौरान उनके साथ डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी थे। वहां पहुंचने पर मोनालिसा की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। मोनालिसा को एक स्टार की तरह ट्रीट किया जा रहा है।
मोनालिसा ने पहली बार फ्लाइट में सफर किया और एयरपोर्ट पर उनके परिवारवाले भी उन्हें छोड़ने आए थे। इस दौरान वह काफी इमोशनल दिखे। डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को बॉलीवुड में एंट्री दिलाने का फैसला किया है। वह उन्हें अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में कास्ट करेंगे। मोनालिसा फिलहाल इस फिल्म की तैयारी में जुटी हुई हैं, और उनका बॉलीवुड डेब्यू जल्द ही होने वाला है।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन केस में नया मोड़, मस्जिद निर्माण और विदेशी कनेक्शन का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में