एटीएस को स्कूल उड़ाने की धमकी भरा मेल भेजने वाले की लोकेशन ट्रैस
पीएम की विजिट से पहले हुई घटना को लेकर एटीएस गंभीर
भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में स्थित हरमन मिनर स्कूल को 15 फरवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे ई-मेल कर उसे बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले की जॉच एटीएस टीम कर रही है। गौरतलब है की आगामी दिनो में पीएम के राजधानी में होने वाले विजिट से पहले हुई इस तरह की घटना को एटीएस सहित अन्य जॉच एंजेसियो ने इसे गंभीरता से लिया है, और इसकी छानबीन पर नजरें बनाये हुए है। सूत्रो के अनुसार टीम ने दक्षिण भारत से चले मेल के बारे में आईपी एड्रेस ट्रैस कर लिया है। हालांकि आगे की जॉच के चलते अधिकारी फिलहाल इस संबंध में अधिक जानकारी साझा नहीं कर रहे है।
गौरतलब है की पिपलानी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला कायम कर एटीएस के जरिए माइक्रोसाफ्ट कंपनी को आईपी एड्रेस की जानकारी से संबंधित जांच में मदद के लिए कहा था। आरोपी ने धमकी भरा मेल आउटलुक के जरिए यह तेलगु भाषा में भेजा था। इसे स्कूल के ही एक तेलगु भाषी कर्मचारी ने हिंदी में ट्रांसलेट किया। जानकारी के अुनसार यह स्कूल गोपाल नगर पुलिया के स्थित इस स्कूल को एसओएस चलाता है। मेल की जानकारी स्कूल प्रबंधन ने फौरन ही पुलिस को देते हुए स्कूल बिल्डिंग को पूरी तरह से खाली करा लिया था। हालांकि इन दिनो स्कूल में अवकाश होने की वजह से कुछ कर्मचारियों के साथ ही कुछ बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद थे, जो पैरेटंस मीटिंग के लिए आए थे। सूचना मिलने पर बम डिस्पोजल स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और एटीएस की टीम स्कूल पहुंच गई थी। एक घंटे तक तलाशी तक चले सर्चिंग अभियान में कोई संदिग्ध वस्तू न मिलने पर प्रबंधन और टीमो ने राहत की सांस ली थी।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन केस में नया मोड़, मस्जिद निर्माण और विदेशी कनेक्शन का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
मुंबई में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1745 करोड़ की कोकीन बरामद
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट