WPL 2025: RCB ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया, स्मृति मंधाना के अर्धशतक ने दिलाई शानदार जीत
WPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने वूमेन्स प्रीमियर लीग 2025 में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए पाइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। RCB ने कप्तान स्मृति मंधाना और डेनी व्याट हॉज के बीच शतकीय साझेदारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। RCB की ओर से तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और लेग स्पिनर जॉर्जिया वेयरहैम ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि बल्लेबाजी में कप्तान स्मृति मंधाना ने 81 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, डेनी व्याट हॉज 42 रन बनाए।
RCB ने दिल्ली को 16.2 ओवर में हराया
दिल्ली के 142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB ने कप्तान मंधाना की 47 गेंद में 10 चौकों और तीन छक्कों से 81 रन की पारी और डेनी व्याट हॉज (42 रन, 33 गेंद, सात चौके) के साथ उनकी पहले विकेट की 107 रन की साझेदारी की बदौलत 16.2 ओवर में दो विकेट पर 146 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। दिल्ली की टीम इससे पहले रेणुका (23 रन पर तीन विकेट), जॉर्जिया (25 रन पर तीन विकेट), किम गार्थ (19 रन पर दो विकेट) और एकता बिष्ट (35 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 19.3 ओवर में 141 रन पर ढेर हो गई। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने सर्वाधिक 34 रन बनाए जबकि उनके अलावा सिर्फ सारा ब्राइस (23) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाईं। लक्ष्य का पीछा करने उतरे RCB को स्मृति और डेनी की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।
स्मृति ने मारिजेन कैप के पहले ही ओवर में दो चौके मारे और फिर मीनू मनि पर भी दो चौके जड़े। डेनी ने भी शिखा पांडे के दो ओवर में चार चौके मारे। स्मृति ने अरुंधति रंड्डी पर पारी का पहला छक्का जड़ा जिससे टीम ने पावर प्ले में बिना विकेट गंवाए 57 रन जोड़े। स्मृति और डेनी ने मैदान पर चारों और शॉट खेले और कई आकर्षक बाउंड्री लगाई। स्मृति ने जेस जोनासेन पर लगातार दो चौके और एक रन के साथ सिर्फ 27 गेंद में अपना सबसे तेज डब्ल्यूपीएल अर्धशतक पूरा किया।
9 रन की दरकार में पूरा किया लक्ष्य
डेनी हालांकि 34 रन के स्कोर पर भाग्यशाली रही जब जेमिमा ने जोनासेन की गेंद पर उनका आसान कैच टपका दिया। स्मृति ने मारिजेन पर छक्का जड़ा जिससे टीम ने 10वें ओवर में रनों का शतक पूरा किया। अरुंधति ने अगले ओवर में डेनी को जेमिमा के हाथों कैच कराके RCB को पहला झटका दिया। स्मृति ने जोनासेन पर भी छक्का जड़ा लेकिन शिखा की गेंद पर पवेलियन लौट गई। इस समय RCB को जीत के लिए नौ रन की दरकार थी और रिचा घोष (नाबाद 11) ने अरुंधति पर छक्का जड़कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
पाकिस्तान में घरेलू गैस संकट, एक्सपर्ट ने बताया ‘चलता-फिरता बम’
हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ा मामला
क्रूज दुर्घटना पर Sonu Sood की तीखी प्रतिक्रिया, सुरक्षा पर उठाए सवाल
RR vs DC से पहले KL Rahul का बड़ा बयान, MS Dhoni जैसा बनना है लक्ष्य
सीएम मान पर गंभीर आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्तगी की मांग
सुरक्षा बनाम सेवा, हरभजन सिंह ने नेताओं पर उठाए सवाल
विधानसभा कार्यवाही ठप, मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोपों से बढ़ा विवाद
बंगाल में चुनावी हलचल तेज, सौगत रॉय ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए