पतंग लूटने की कोशिश में बालक की जान गई, हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से हुई मौत
अजराड़ा| गांव में पतंग लूटने के दौरान हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से आबिद की मौत हो गई। बालक लापता था और परिजन उसे तलाश रहे थे। मंगलवार को घर से चंद कदम दूर गेहूं के खेत में बालक का शव पड़ा मिलने पर घटना की जानकारी हुई। उसके हाथ में मांझा लिपटा हुआ था और हाथ करंट से जला हुआ था। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने इन्कार कर दिया। पंचनामे के बाद मंगलवार दोपहर शव को दफना दिया गया। अजराड़ा निवासी आबिद पुत्र गुफरान को पतंग उड़ाने और लूटने का शौक था। सोमवार शाम करीब चार बजे वह नमाज पढ़ने की कहकर घर से निकला, मगर घर वापस नहीं आया। देर शाम परिजनों ने मस्जिदों में एलान के साथ उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता न चला।
मंगलवार सुबह परिजनों व ग्रामीणों ने उसको जंगल में तलाश किया तो घर से कुछ दूर स्थित गेहूं के खेत में आबिद का शव पड़ा मिल गया। उसके हाथ में पतंग की डोर थी और लोहे के तार से बंधी पतंग शव के पास पड़ी थी। सूचना पर पहुंची मुंडाली पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पंचनामे के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
जबलपुर हादसा बना लापरवाही की मिसाल, तेज आंधी में भी नहीं रोका गया क्रूज
महंगाई का नया झटका: LPG सिलेंडर फिर महंगा
UP में बिजली व्यवस्था पर सवाल, स्मार्ट मीटर पर उठे गंभीर आरोप
पाकिस्तान में ईंधन महंगा, नेपाल में राहत से जनता खुश, भारत में क्या बदल रहा?
कंसल्टिंग सेक्टर में मंदी: KPMG ने 400 कर्मचारियों को निकाला
आउटसोर्सिंग नीति पर भड़कीं मायावती: मजदूरों के अधिकारों पर पड़ रहा नकारात्मक असर
धारा 163 के साथ नोएडा में कड़ा पहरा, CCTV-ड्रोन से हर मूवमेंट ट्रैक
नदी में दर्दनाक हादसा, क्रूज पलटने से 9 की मौत, NDRF मौके पर