चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान की हार के साथ शुरुआत न्यूजीलैंड ने 60 रन से हराया; यंग-लैथम के शतक, ओरूर्क-सैंटनर को 3 विकेट
कराची, गत चैम्पियन पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मुकाबले में करारी हार झेलनी पड़ी है। मेजबान टीम को न्यूजीलैंड ने 60 रनों से हराया। बुधवार को 321 रन का टारगेट चेज कर रही पाकिस्तान की टीम 47.2 ओवर में 260 रन पर ऑलआउट हो गई। विलियम ओरूर्क और मिचेल सैंटनर ने 3-3 विकेट झटके। 2 विकेट मैट हेनरी को मिले।
कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान ने बॉलिंग चुनी। न्यूजीलैंड ने 5 विकेट पर 320 रन बनाए। न्यूजीलैंड से विल यंग ने 107, टॉम लैथम ने 126 और ग्लेन फिलिप्स ने 54 रन बनाए। पाकिस्तान से नसीम शाह ने 2 विकेट लिए। 1-1 विकेट अबरार अहमद और हारिस रऊफ को भी मिला।
पाकिस्तान की ओर से खुशदिल शाह (69 रन) और बाबर आजम (64 रन) ने अर्धशतक बनाए। सलमान अली आगा ने 42 और फखर जमान ने 24 रन की पारियां खेलीं।
सिर्फ आस्था नहीं, पूर्ण विज्ञान है तुलसी पूजन; घर में लाएं सकारात्मक ऊर्जा और शुद्ध वायु
धन संकट से लेकर मानसिक तनाव तक—हर बाधा को दूर करने में सक्षम हैं ये 5 शक्तिशाली यंत्र
हस्तरेखा विज्ञान: जीवन रेखा, हृदय रेखा और हथेली की बनावट से जानें अपनी छिपी हुई खूबियां
विज्ञान की नज़र में मेहमान को पानी देना क्यों है अनिवार्य? तनाव और ऊर्जा से जुड़ा है इसका नाता
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव