सान्या मल्होत्रा की 'मिसेज' बनी ओटीटी सेंसेशन, क्रिटिक्स और फैंस से मिल रही तारीफें
सान्या मल्होत्रा उन गिनी-चुनी एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं, जो किरदार की आवश्यकता को बेहतरीन ढंग से पूरा करती हैं। इन दिनों अभिनेत्री की फिल्म मिसेज को ओटीटी पर पसंद किया जा रहा है। प्रीमियर के बाद से ही इसके लिए एक्ट्रेस की सराहना की जा रही है। जी5 पर मौजूद मिसेज की कहानी भी एक जरूरी विषय को दिखाने का काम करती है। इस फिल्म की सफलता के बीच सान्या की अन्य फिल्मों को भी ओटीटी पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।
सान्या की पुरानी फिल्मों ने मचाया धमाल
फिल्म मिसेज की सफलता के बाद, लोगों के बीच सान्या मल्होत्रा की अन्य फिल्मों को देखने का क्रेज भी बढ़ा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर लोग बड़ी संख्या में उनकी पुरानी फिल्मों को देख चुके हैं। इसका परिणाम इस रूप में देखने को मिला कि नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों में सान्या की कुछ पुरानी मूवीज शामिल हो गई हैं।
मिसेज फिल्म की डायरेक्टर ने ऐसे किया रिएक्ट
‘टॉप 10 मूवीज इन इंडिया टुडे’ में सान्या मल्होत्रा की पगलैट और मीनाक्षी सुंदरेश्वर चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। फिल्म मिसेज की डायरेक्टर आरती कादव को इस बात की खुशी हुई और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सान्या की उपलब्धि को लोगों के साथ शेयर किया।
डायरेक्टर ने एक पोस्ट में टॉप 10 मूवीज की लिस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'ऐसा बहुत कम बार होता है। हमारी मूवी 'मिसेज' नेटफ्लिक्स की रैंकिंग पर सीधा असर डाल रही है, क्योंकि लोग इस मूवी के साथ ही, सान्या मल्होत्रा की अन्य पुरानी फिल्मों को भी देख रहे हैं। यह सब देखकर मैं बहुत आभारी और धन्य महसूस कर रही हूं।'
मिसेज फिल्म की कहानी क्या है?
इस मूवी में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने ऋचा नाम की एक लड़की का किरदार निभाया है, जो शादी से पहले एक डांसर होती है। हालांकि, पति के घर जाने के बाद वह रसोई के कामों में फंसकर रह जाती हैं और धीरे-धीरे उसकी जिंदगी में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। बता दें कि यह मलयालम फिल्म द ग्रेट इंडियन किचन की रीमेक है। इसका नाम भी उन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गया है, जिन्हें बेहतरीन ढंग से रीमेक किया गया है।
निर्देशक आरती कादव ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान सान्या के काम की तारीफ की थी। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर आरती का मानना है कि सान्या ने अपने किरदार को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है। उन्होंने कहा, 'फिल्म के अंत तक मुझे ऐसा महसूस हुआ कि इस किरदार की भावनात्मक गहराई ने सान्या पर असर डाला था। उन्होंने इसे पूरी जिम्मेदारी और प्यार के साथ किया।'
सिर्फ आस्था नहीं, पूर्ण विज्ञान है तुलसी पूजन; घर में लाएं सकारात्मक ऊर्जा और शुद्ध वायु
धन संकट से लेकर मानसिक तनाव तक—हर बाधा को दूर करने में सक्षम हैं ये 5 शक्तिशाली यंत्र
हस्तरेखा विज्ञान: जीवन रेखा, हृदय रेखा और हथेली की बनावट से जानें अपनी छिपी हुई खूबियां
विज्ञान की नज़र में मेहमान को पानी देना क्यों है अनिवार्य? तनाव और ऊर्जा से जुड़ा है इसका नाता
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव