Delhi-NCR Weather Update: बारिश के बाद अब गर्मी का असर, जानें आज का मौसम
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में पिछले 24 घंटे के दौरान गरज चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश रिकार्ड की गई. बादलों की आवाजाही के साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी गिर गया. ठंडी हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने लगी. जिस वजह से लोगों को जाते-जाते सर्दी ने एक बार फिर ठंड का एहसास दिला दिया, लेकिन इस पूरे सर्दी के सीजन की यह आखिरी ठंड थी. क्योंकि अब 29 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा. तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान फरवरी के अंत तक 30'C तक पहुंच जाएगा. यानी 29 फ़रवरी से 1 मार्च तक पूरे दिल्ली-NCR में गर्मी दस्तक दे देगी.
बारिश के बाद तापमान में वृद्धि
बात करें आज के मौसम की तो भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक और राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश की वजह से दिल्ली का अधिकतम तापमान 26'C तक पहुंच गया है. वहीं न्यूनतम 13'C चल रहा है. देर शाम 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलनी शुरू हुई थीं. उनका सिलसिला आज भी रहेगा. आज पूरे दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी. हल्की धूप बीच-बीच में आती जाती रहेगी.
NCR में मौसम में बदलाव
नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में भी 26'C तक तापमान रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 13'C तक रहने का पूर्वानुमान है. मौसम की बात करें तो कल 22 फरवरी से लेकर 29 फरवरी तक लगातार अब तापमान बढ़ता शुरू हो जाएगा और 29 फरवरी तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 30'C तक जाने का पूर्वानुमान है. दिन का तापमान फरवरी में 30'C तक पहुंचाने का मतलब है कि एक मार्च से मौसम में बड़े बदलाव हो सकते हैं. मौसम विभाग इसकी निगरानी कर रहा है.
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?