पूर्व सीएम आतिशी का सीएम रेखा गुप्ता को पत्र: 23 फरवरी को मिलने का प्रस्ताव, 2500 रुपए योजना पर उठाए सवाल
दिल्ली: महिला समृद्धि योजना को लेक1र आम आदमी पार्टी BJP पर लगातार सवाल उठा रही है. दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लिखा पत्र 23 फरवरी को आतिशी ने AAP विधायक दल के साथ मिलने का समय मांगा है. 2500 रुपए प्रतिमाह महिलाओं को देने से जुड़ी योजना को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने की मांग की. प्रधानमंत्री के वादे के बावजूद पहली कैबिनेट में यह योजना पास नहीं की गई. मोदी जी ने कहा था कि पहली कैबिनेट की बैठक में महिलाओं को ₹2500 प्रति माह की योजना पास होगी. नड्डा जी ने कहा था कि पहली कैबिनेट की बैठक में महिलाओं को ₹2500 प्रति माह की योजना पास होगी. पहली कैबिनेट के बाद जब एक रिपोर्टर ने पूछा कि स्कीम क्यों नहीं पास हुई, तो सीएम ने कहा कि यह कौन होते हैं हमें बताने वाले?
महिला दिवस पर राशि ट्रांसफर करने की घोषणा
वहीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के महिलाओं को स्थायी लाभ देने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं को ये राशि एक या दो महीने में देकर बंद नहीं करना है, ऐसे में इस कदम के लिए दृढ़ता से काम किया जा रहा है. सीएम ने कहा कि महिलाओं को 8 मार्च महिला दिवस के दिन इसका लाभ मिलेगा और उनके अकाउंट में 2500 रुपये की राशि को ट्रांसफर किया जाएगा.
13 साल आम आदमी पार्टी ने राज किया
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि 13 साल आम आदमी पार्टी ने राज किया और 15 साल कांग्रेस पार्टी ने भी राज किया. इन सभी लोगों को अपना कार्यकाल देखना चाहिए. एक दिन में ये हमपर प्रश्न उठाने वाले कौन हैं? ये वही लोग हैं, जिन्होंने दिल्ली को बैकफुट में कर दिया. दिल्ली का सर्वनाश किया और दिल्ली की जनता के अधिकारों का हनन भी करते रहे. ये वही लोग हैं, जिन्होंने नारे तो दिए, लेकिन दिल्ली के लिए काम बिल्कुल भी नहीं किया. आज वो एक दिन में हमपर उंगली भी उठाने चले आए हैं. सीएम ने कहा कि ये तो हमलोग हैं, जो सरकार बनते ही BJP की पहली कैबिनेट मीटिंग में ही आम आदमी पार्टी की ओर से बंद की गई. आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की है. हमने दिल्ली के लाखों लोगों के लाभ के लिए इसका फैसला लिया है.
बिना किसी सूचना के मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव: गेहूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था देख अधिकारियों को दिए निर्देश
खूनी रफ्तार: जबलपुर में बेकाबू पिकअप ने ली दो जान, टक्कर इतनी भीषण कि बाइक के उड़े परखच्चे
बीजेपी संगठन में 'जनरेशन शिफ्ट': नई टीम में दिखेगी भविष्य की झलक, युवा चेहरों को मिलेंगी बड़ी जिम्मेदारियां
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
वीडियो देख लोगों में गुस्सा, प्रशासन पर उठे सवाल
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बढ़ाया उत्साह
क्रिकेट के आधुनिक ट्रेनिंग हब की शुरुआत, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा