विज्ञापन में बढ़ी गर्मी, 10 सेकंड के विज्ञापन की कीमत ने सबको चौंकाया
टीवी या स्मार्टफोन पर आने वाले विज्ञापन के स्लॉट को खरीदने के लिए कंपनियों के बीच होड़ मची रहती है। 10 सेकंड के विज्ञापन की कीमत 50 लाख रुपये तक पहुंच गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच विज्ञापन की कीमत अन्य मैचों के मुकाबले दोगुनी है। ऐसे में समझा जा सकता है कि इस मैच में कंपनियां अपने प्रोडक्ट के विज्ञापन दिखाने के लिए कितनी आतुर हैं। हाई-प्रोफाइल मैच के दौरान कोका-कोला, मदर डेयरी और रेडबेरील जैसे नियमित विज्ञापनदाता भी नए अभियानों के साथ बड़ा दांव लगाना चाह रहे हैं। मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक के अनुसार यह मैच पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचने वाला है।
वीकेंड भी बड़ा कारण
विज्ञापन की ज्यादा कीमत के पीछे वीकेंड भी सबसे बड़ा कारण है। एक बड़ी मीडिया बाइंग कंपनी के एक कार्यकारी ने बताया कि विज्ञापन दरें बाकी चैंपियंस ट्रॉफी मैचों की तुलना में 100% अधिक हैं। मीडियम लेवल के ब्रांड भी हैं जो लाइव स्पोर्ट्स विज्ञापन में नए हैं। ICC के ग्लोबल स्पॉन्सर कोका-कोला ने कहा कि वह मैच के दिन एक नए अभियान की शुरुआत कर रहा है।
पहले भी ज्यादा रही है कीमत
यह पहली बार नहीं है जब भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में विज्ञापन की कीमत इतनी ज्यादा है। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मैच में विज्ञापन की कीमत आसमान पर थी। इसमें 10 सेकंड के विज्ञापन की कीमत 40 लाख रुपये तक थी। इससे पहले साल 2023 में आईसीसी वर्ल्ड कप में भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था। इस मैच में विज्ञापन की कीमत सबसे ज्यादा रही थी। दोनों टीमों के बीच हुए इस हाई वोल्टेज मैच में 10 सेकंड के विज्ञापन की कीमत 60 लाख रुपये तक पहुंच गई थी।
बिना किसी सूचना के मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव: गेहूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था देख अधिकारियों को दिए निर्देश
खूनी रफ्तार: जबलपुर में बेकाबू पिकअप ने ली दो जान, टक्कर इतनी भीषण कि बाइक के उड़े परखच्चे
बीजेपी संगठन में 'जनरेशन शिफ्ट': नई टीम में दिखेगी भविष्य की झलक, युवा चेहरों को मिलेंगी बड़ी जिम्मेदारियां
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
वीडियो देख लोगों में गुस्सा, प्रशासन पर उठे सवाल
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बढ़ाया उत्साह
क्रिकेट के आधुनिक ट्रेनिंग हब की शुरुआत, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा
शांति बनाए रखने की अपील, अफवाहों से बचने की सलाह