शिवराज सिंह चौहान को फ्लाइट में टूटी सीट मिली, एयर इंडिया ने मांगी माफी
दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ आज एक ऐसी घटना घटी, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, शिवराज को एयर इंडिया की टूटी हुई सीट पर बैठकर सफर करना पड़ा है, जिससे वो खासा नाराज हो गए।
सीट पर बैठना तकलीफदायक था: शिवराज
शिवराज सिंह ने इस बात की जानकारी खुद अपने एक्स हैंडल से दी है। केंद्रीय मंत्री को भोपाल से दिल्ली आना था और पूसा में किसान मेले का उद्घाटन करना था। उन्होंने कहा कि मुझे प्राकृतिक खेती मिशन की बैठक और चंडीगढ़ में किसान संगठन के नेताओं से भी मिलना है। इसके लिए मैं फ्लाइट से जा रहा था, लेकिन वहां की व्यवस्था काफी खराब मिली।
शिवराज सिंह ने लिखा,
मैंने एयर इंडिया की फ्लाइट क्रमांक Al436 में टिकिट करवाया था, मुझे सीट क्रमांक 8C आवंटित हुई। मैं जाकर सीट पर बैठा, सीट टूटी और अंदर धंसी हुई थी। बैठना काफी तकलीफदायक था। जब मैंने विमानकर्मियों से पूछा कि खराब सीट थी तो आवंटित क्यों की? उन्होंने बताया कि प्रबंधन को पहले सूचित कर दिया था कि ये सीट ठीक नहीं है, इसका टिकट नहीं बेचना चाहिए। ऐसी एक नहीं और भी सीटें हैं।
शिवराज ने टूटी सीट पर ही किया सफर
शिवराज ने कहा कि सहयात्रियों ने मुझे बहुत आग्रह किया कि मैं उनसे सीट बदल कर अच्छी सीट पर बैठ जाऊं लेकिन मैं अपने लिए किसी और मित्र को तकलीफ क्यों दूं, मैंने फैसला किया कि मैं इसी सीट पर बैठकर अपनी यात्रा पूरी करूंगा।
टाटा कंपनी को भी खूब सुनाया
शिवराज सिंह ने आगे कहा, ''मेरी धारणा थी कि टाटा प्रबंधन के हाथ में लेने के बाद एयर इंडिया की सेवा बेहतर हुई होगी, लेकिन ये मेरा भ्रम निकला।''
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुझे बैठने में कष्ट की चिंता नहीं है लेकिन यात्रियों से पूरा पैसा वसूलने के बाद उन्हें खराब और कष्टदायक सीट पर बैठाना अनैतिक है। क्या ये यात्रियों के साथ धोखा नहीं है? क्या आगे किसी यात्री को ऐसा कष्ट न हो, इसके लिए एयर इंडिया प्रबंधन कदम उठाएगा या यात्रियों की जल्दी पहुंचने की मजबूरी का फायदा उठाता रहेगा।
एयर इंडिया ने मांगी माफी
एयर इंडिया ने इसके बाद शिवराज सिंह से माफी मांगी। कंपनी ने ट्वीट किया, "आपको हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। कृपया आश्वस्त रहें कि हम भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए इस मामले पर सावधानीपूर्वक विचार कर रहे हैं। हम आपसे बात करने का अवसर पाकर प्रसन्न होंगे।"
बिना किसी सूचना के मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव: गेहूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था देख अधिकारियों को दिए निर्देश
खूनी रफ्तार: जबलपुर में बेकाबू पिकअप ने ली दो जान, टक्कर इतनी भीषण कि बाइक के उड़े परखच्चे
बीजेपी संगठन में 'जनरेशन शिफ्ट': नई टीम में दिखेगी भविष्य की झलक, युवा चेहरों को मिलेंगी बड़ी जिम्मेदारियां
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
वीडियो देख लोगों में गुस्सा, प्रशासन पर उठे सवाल
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बढ़ाया उत्साह
क्रिकेट के आधुनिक ट्रेनिंग हब की शुरुआत, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा
शांति बनाए रखने की अपील, अफवाहों से बचने की सलाह