मस्क के बेटे ने कर दी शरारत, ट्रंप के ऑफिस से हटाया गया खास डेस्क
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड के पदभार ग्रहण करने के बाद दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक और टेस्ला के मालिक एलन मस्क, अपने बेटे के साथ ट्रंप से मिलने के लिए उनके ऑफिस पहुंचे थे। इस दौरान एलन मस्क के बेटे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी।
इस मुलाकात के दौरान जब डोनाल्ड ट्रंप अपनी चेयर पर बैठे थे, तो वहां पास में खड़ा एलन मस्क का बेटा खुद में ही मग्न था। ट्रंप और एलन मस्क की मुलाकात में सबसे ज्यादा चर्चा एलन मस्क का बेटा X Æ A-Xii ही रहा। मस्क के बेटे का नाम काफी दिलचस्प है।
मस्क के बेटे ने डेस्क से पोंछी नाक
ट्रंप के साथ इस मुलाकात का जो वीडियो सामने आया है, उसमें एलन मस्क का बेटा अजीब आवाजें निकालता और नाक खुजलााते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में एक जगह देखा जा सकता है कि, मस्क का बेटा नाक में उंगली कर रहा है और 145 साल पुरानी रेजोल्यूट डेस्क के पास में ही खड़ा है।
अब ट्रंप ने इस डेस्क को C&O डेस्क से बदल दिया है। हालांकि ट्रंप ने इसे अस्थायी बदलाव कहा है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर नए डेस्क के साथ ओवल ऑफिस की एक तस्वीर भी उन्होंने साझा की है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि, एलन मस्क के बेटे की वजह से डेस्क गया है या नहीं।
सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी
सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा है, "चुनाव के बाद राष्ट्रपति को 7 डेस्क में से एक को चुनने का विकल्फ दिया जाता है। यह डेस्क C&O काफी मशहूर भी है और इसका इस्तेमाल राष्ट्रपति जॉर्ज एच. डब्ल्यू. बुश और अन्य लोगों के लिए व्हाइट हाउस में अस्थायी रूप से रखा गया है। रेजोल्यूट डेस्क को मरम्मत की जरूरत है और वो बेहद जरूरी काम है। इसलिए इसे एक सुंदर टेबल से रिप्लेस किया गया है"।
हालांकि, जब से इस बदली हुई डेस्क की खबर सामने आई है, तब से ये कहा जा रहा है कि मस्क के बेटे ने नाक में उंगली डालने के बाद डेस्क से पोंछी थी। शायद इसलिए इसे बदला गया है।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण