दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता के आवास को लेकर उठे सवाल, शीशमहल में रहने से किया मना
दिल्ली: दिल्ली की नई नवेली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहां रहेंगी, सीएम आवास कहां होगा, ये फिलहाल तय नहीं हो पाया है। बता दें कि सीएम बनते ही रेखा गुप्ता ने कह दिया था कि वह पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के बनाए शीशमहल में नहीं रहेंगी। उनके इस फैसले के बाद उनके आवास के लिए नए बंगले की तलाश जोर शोर से चल रही है। ऐसे में उनके पास दो ऑप्शंस बचते हैं, पहला ये कि या तो उनका बंगला सिविल लाइंस में तलाशा जा रहा है या फिर दिल्ली के लुटियंस इलाके में हो सकता है।
सीएम के पास हैं दो ऑप्शंस
दिल्ली के लोक निर्माण विभाग और दिल्ली सरकार के सूत्रों के मुताबिक सीएम रेखा गुप्ता को दो विकल्प दिए गए हैं, जिसमें से किसी एक बंगले को फाइनल करने की प्रक्रिया जारी है। जानकारी के मुताबिक अगले अगले एक-दो दिन में तय हो जाएगा कि दिल्ली की नई सीएम का बंगला कहां होगा। विकल्पों में कुछ बंगले सिविल लाइंस इलाके में देखे जा रहे हैं तो वहीं कुछ बंगले लुटियंस दिल्ली में सर्च किए जा रहे हैं। अब उन्हें ही तय करना है कि वो कहां रहेंगी। ये दोनों इलाके दिल्ली के प्रमुख इलाके हैं।
दोनों इलाके हैं खास, जानें वजह
दिल्ली का लुटियंस इलाका खास है क्योंकि यहीं राष्ट्रपति भवन से लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों के आवास और सचिवालय सहित कई सरकारी दफ्तर हैं और इस इलाके को देश की प्रशासनिक शक्ति का केंद्र माना जाता है। तो वहीं, दिल्ली का सिविल लाइंस इलाका जहां अब तक दिल्ली के सीएम का आधिकारिक आवास हुआ करता था। दिल्ली के उपराज्यपाल सहित आम आदमी पार्टी की सरकार के तमाम मंत्रियों को भी इस इलाके में ही बंगला अलॉट किया गया था। अब सरकार बदल चुकी है और दिल्ली की सत्ता अब भाजपा के हाथों में है, तो अब सारे फैसले सोच समझकर लिए जा रहे हैं।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण