म.प्र. ऊर्जा विकास नि.लि के अध्यक्ष राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को ऊर्जा भवन में संपन्न हुई बोर्ड आफ डायरेक्टर की मीटिंग, समय सीमा में पर काम करने के दिए निर्देश.....
भोपाल। प्रदेश सरकार के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री एवं ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को ऊर्जा भवन में मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के 194 बी संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। मंत्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में शनिवार को संचालक मंडल की बैठक में 193 बी संचालक मंडल की बैठक के कार्यवृत्त के अनुमोदन के साथ ही विभिन्न क्षमता के सौर फोटोवोल्टाइक डीसी एवं एसी सोलर पम्पों की आपूर्ति एवं स्थापना हेतु प्राप्त न्यूनतम दरों के मानकीकरण तथा पात्र इकाईयों के चयन सहित वे सभी विषय एजेंडे में शामिल किए गए, जो अध्यक्ष की सहमति से स्वीकृत किए गए।
मंत्री राकेश शुक्ला ने मंडल एवं संचालक मंडल की बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मिशन कुसुम "ए" "बी" "सी" योजना के माध्यम से किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। उस दिशा में हमारा विभाग कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अध्यक्ष राकेश शुक्ला ने संचालक मंडल की बैठक में उपस्थित अधिकारियों को ऊर्जा विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन समय-सीमा में करने के निर्देश भी दिए। संचालक मंडल की बैठक में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव, ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक अमनवीर सिंह बैंस सहित अन्य शीर्ष अधिकारी मौजूद थे।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण