दिल्ली-NCR में अगले 2-3 दिन में तेज बारिश की चेतावनी, तापमान में हो सकता है बदलाव
Delhi Weather: देश के कई हिस्सों में फरवरी के महीने में ही मार्च जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है. उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. वहीं, अगले 4 दिनों के लिए उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4'C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है. दिल्ली-NCR में फिलहाल 2 से 3 दिनों कोई भी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद मौसम विभाग के मुताबिक बारिश की संभावना नजर आ रही है. 25 से 28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है. 26 फरवरी से 01 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक एक द्रोणिका बनी हुई है और निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है.
कब होगी दिल्ली में बारिश?
इन प्रणालियों के प्रभाव और उनके संगम की संभावना के कारण आने वाले दिनों में बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदान, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR में 27-28 फरवरी और 1 मार्च को बारिश की संभावना है. इस बारिश से दिल्ली के तापमान में 1 से 2'C की गिरावट देखी जाएगा.
न्यूनतम तापमान
अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4'C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है. अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद 2-4'C की वृद्धि हो सकती है. अगले 4-5 दिनों के दौरान भारत के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है.
अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-4'C की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है. अगले 3 दिनों के दौरान मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और उसके बाद 2-4'C की वृद्धि हो सकती है. अगले 4-5 दिनों के दौरान भारत के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.
दल बदल पर सख्ती का प्लान: Raghav Chadha के बिल से बदल सकता था खेल
विराट कोहली बोले—“स्कूल में बोलना लगता है अजीब”, बच्चों को दिया बड़ा मैसेज
IPL की भागदौड़ में भी रिश्तों को दी अहमियत, दिल्ली पहुंचे कोहली
वैवाहिक विवाद का दुखद अंत: पत्नी के सामने पति की मौत
Imran Khan की आंखों की हालत गंभीर? चौथी सर्जरी के बाद अपडेट
दीवार पर मौत की धमकी: उज्जैन यूनिवर्सिटी में जांच तेज, संदिग्ध वस्तु मिली
कोहली से मिलने की चाह अधूरी, बच्चे का दिल टूट गया
AAP नेताओं का एक्शन: Manish Sisodia ने भी कोर्ट पेशी से बनाई दूरी
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 510 करोड़ की जब्ती से हड़कंप, ECI का बड़ा एक्शन