दिल्ली में सरकारी खजाना खाली करने के आरोप पर आम आदमी पार्टी ने किया पलटवार
दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली आम आदमी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सीएम ने कहा कि पिछली आम आदमी पार्टी सरकार BJP सरकार के लिए ‘सरकारी खजाने को खाली’ छोड़कर चली गई है। इसके साथ ही सीएम रेखा गुप्ता ने ये भी कहा कि खजाना खाली हो तो क्या हुआ महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये भुगतान किया जाएगा। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने रेखा गुप्ता के आरोप का करारा जवाब दिया और कहा कि हमारी सरकार के दस साल के शासन के बाद BJP को "वित्तीय रूप से मजबूत" सरकार सौंपी गई है। उन्होंने तंज कसा और कहा कि BJP को "बहाने" बनाने के बजाय अपने वादों को पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए।
दिल्ली का खजाना खाली-बोलीं सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा के पहले सत्र से पहले रविवार को राज्य पार्टी कार्यालय में BJP विधायकों के साथ एक बैठक की। बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली में पात्र महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह का भुगतान किया जाना है। लेकिन पिछली सरकार हमें किस स्थिति में छोड़ गई है, ये देख लीजिए। पूरा सरकारी खजाना खाली है, लेकिन महिला सम्मान योजना को निश्चित रूप से लागू किया जाएगा।
आतिशी ने रेखा गुप्ता के आरोपों का दिया जवाब
वहीं, विधानसभा में विपक्ष की चुनी गईं नयी नेता आतिशी ने रेखा गुप्ता को जवाब दिया और कहा कि जब 2015 में आम आदमी की सरकार बनी थी। तब दिल्ली का कुल बजट केवल 30,000 करोड़ रुपये था। इसी सरकार में पिछले दस वर्षों में बजट बढ़कर 77,000 करोड़ रुपये हो गया। आतिशी ने कहा, "मुझे उम्मीद थी कि BJP सरकार बनते ही वह अपनी तथाकथित गारंटियों और वादों को पूरा करने से बचने के लिए बहाने बनाना शुरू कर देगी और यही हो रहा।"
दल बदल पर सख्ती का प्लान: Raghav Chadha के बिल से बदल सकता था खेल
विराट कोहली बोले—“स्कूल में बोलना लगता है अजीब”, बच्चों को दिया बड़ा मैसेज
IPL की भागदौड़ में भी रिश्तों को दी अहमियत, दिल्ली पहुंचे कोहली
वैवाहिक विवाद का दुखद अंत: पत्नी के सामने पति की मौत
Imran Khan की आंखों की हालत गंभीर? चौथी सर्जरी के बाद अपडेट
दीवार पर मौत की धमकी: उज्जैन यूनिवर्सिटी में जांच तेज, संदिग्ध वस्तु मिली
कोहली से मिलने की चाह अधूरी, बच्चे का दिल टूट गया
AAP नेताओं का एक्शन: Manish Sisodia ने भी कोर्ट पेशी से बनाई दूरी
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: 510 करोड़ की जब्ती से हड़कंप, ECI का बड़ा एक्शन