शिवरात्रि के पावन अवसर पर भोपाल के बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
भोपाल: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शिवरात्रि के पावन अवसर पर भोपाल के बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर आशीर्वाद लिया. इसके साथ ही वे भगवान भोलेनाथ की शोभा यात्रा में भी शामिल हुए।आपको बता दें कि, बड़वाले महादेव मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जा रही है, जिसमें धार्मिक झांकियां भी शामिल हैं। इसके साथ ही डमरू दल द्वारा प्रदर्शन भी दिया जा रहा है।
बड़वाले महादेव मंदिर में अभिषेक करने के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आज शिव और शक्ति के मिलन का दिन है। आज भगवान शिव बारात लेकर माता पार्वती के द्वार जाएंगे। शिव का मतलब होता है कल्याणकारी। जो सबके प्रति दयालु हो, सबको स्वीकार करे और थोड़े में खुश हो जाए। भोले शंकर वो हैं जो संसार का उद्धार करने के लिए विष को अपने कंठ में धारण कर लेते हैं।
केंद्रीय मंत्री शिवराज ने आगे कहा कि, भगवान भोले शंकर अद्भुत हैं, भगवान भोले शंकर उन्हें भी स्वीकार कर लेते हैं जिन्हें संसार में सभी ठुकरा देते हैं. चाहे भूत हो, आत्मा हो, पिशाच हो, देवता हो, मनुष्य हो या कोई साधारण व्यक्ति हो - उनकी कृपा और आशीर्वाद सभी पर बरसता है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, सांसद आलोक शर्मा और महापौर मालती राय भी मौजूद हैं।
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
गेहूं खरीदी का लक्ष्य 100 लाख मीट्रिक टन, सरकार का बड़ा प्लान