महतारी वंदन योजना, फ्री वाई-फाई और पर्यटन विकास जैसे कई अहम घोषणाएं कर सकती है सरकार
रायपुर: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में बजट पेश होने जा रहा है। राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी सोमवार 3 मार्च को यह बजट पेश करेंगे। इस बार बजट 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का होगा। राज्य का यह 24वां बजट कई मायनों में खास होने वाला है। माना जा रहा है कि साय सरकार अपने दूसरे बजट में महतारी वंदन योजना, बड़े शहरों में फ्री वाई-फाई और पर्यटन विकास से जुड़ी कई अहम घोषणाएं कर सकती है।
महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ सकता है
साय सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना चला रही है। इस बार बजट में योजना का विस्तार किए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक योजना में नए हितग्राहियों को जोड़ा जा सकता है और इसका बजट बढ़ाया जा सकता है। भाजपा सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव के दौरान इस योजना से बची हुई महिलाओं को भी जोड़ने का वादा किया था, इसलिए इस बार इसका दायरा बढ़ने की उम्मीद है।
शिक्षा क्षेत्र को मिलेगी प्राथमिकता
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में लंबे समय से शिक्षकों के कई पद खाली पड़े हैं। बजट में शिक्षकों की नई भर्ती को लेकर घोषणा हो सकती है। शिक्षा विभाग मुख्यमंत्री के अधीन है, इसलिए इससे जुड़े अहम फैसले होने की उम्मीद है। राज्य में नई शिक्षा नीति लागू हो चुकी है, वहीं कई सरकारी स्कूल जर्जर हालत में हैं, जिनका जीर्णोद्धार होना जरूरी है। सरकार इस बजट में स्कूलों के सुधार और पुनर्निर्माण पर विशेष ध्यान दे सकती है।
नारी शक्ति वंदन मुद्दे पर 27 अप्रैल को MP विधानसभा में चर्चा
आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश बोला—अधिकारी का अपमान बर्दाश्त नहीं, विधायक पर हो एक्शन
PHE विभाग में घूस का खेल उजागर, दो कर्मचारी फंसे
बड़ी कामयाबी: दिल्ली-NCR में ISI के दो गुर्गे गिरफ्तार, हमले की योजना धरी रह गई
सरकारी कर्मियों के लिए खुशखबरी: प्रमोशन में आरक्षण हेतु अब सटीक डेटा तैयार करेगी सरकार
पप्पू यादव के बयान से सियासत गरमाई, महिला सम्मान पर उठे सवाल
दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां? मैटरनिटी लुक्स ने बढ़ाई हलचल
सावधान अपराधी! रायपुर पुलिस ने दो हफ्तों में पूरे किए 159 वारंट