कानपुर में पत्नी के मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग ऐप डालने पर पति की हुई बेइज्जती, थाने पहुंचा
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शक के चलते एक पति ने ऐसी हरकत कर दी, जिसका पता लगने के बाद पत्नी ने उसे खूब पीटा. डर के मारे पति थाने पहुंचा. वहां जाकर उसने पुलिस से कहा- मुझे मेरी बीवी से बचाओ. पुलिस ने उसकी पत्नी को थाने बुलाया. पत्नी ने पति की हरकत बताई तो पुलिस भी दंग रह गई. एक घंटे तक थाने में बहसबाजी चलती रही. पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों में समझौता करवाया. कानपुर के बिठूर इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग ऐप इंस्टाल कर दी थी. जब पत्नी को इस बारे में पता चला तो उसने गुस्से में आकर बेलन से पति की जबरदस्त कुटाई कर डाली. इसके बाद पति थाने पहुंचा तो पत्नी ने वहां भी उसको ट्रेलर देना शुरू कर दिया. आखिरकार पुलिस ने दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया.
मंधाना में फैक्ट्री में काम करने वाला युवक अपनी पत्नी के साथ किराए पर रहता है. उसे शक था कि जब वह फैक्ट्री चला जाता है तो उसकी पत्नी मोबाइल पर किसी से बात करती है. शायद उसका किसी से अफेयर है. इसी को लेकर उसने अपने दोस्त से मोबाइल में रिकॉर्डिंग का सिस्टम समझा, फिर जब एक रोज पत्नी बाथरूम गई तो चुपचाप पत्नी के मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग ऐप इंस्टाल कर दिया. इसके बाद उसने यह सोचकर मोबाइल चुपचाप पत्नी के पास रख दिया कि पत्नी जिससे भी बात करेगी, उसकी रिकॉर्डिंग सुनने को मिल जाएगी. फिर खुद वो फैक्ट्री में ड्यूटी पर चला गया. जब लौटकर आया तो उसका दिमाग सीधे पत्नी के मोबाइल पर गया. वह पत्नी का मोबाइल लेकर छत पर गया और दिनभर में किस-किस से बात हुई, उसकी रिकॉर्डिंग सुनने लगा. इधर घर में मोबाइल न मिलने पर पत्नी उसको ढूंढ़ते हुए छत पर पहुंच गई. पत्नी ने देखा कि पति मोबाइल में रिकॉर्डिंग सुन रहा है.
बेलन से कर दी पति की कुटाई
इसको लेकर दोनों में बहस हो गई. पत्नी का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने बेलन उठाकर पति की कुटाई कर दी और घर से निकाल दिया और कहा कि अब घर में घुसना मत. पत्नी की पिटाई से डरा पति सीधे बिठूर थाने पहुंचा, जहां उसकी कंप्लेंट सुनते ही थानेदार भी असमंजस में पड़ गए कि वे इसकी रिपोर्ट लिखें या उसके परिवार में समझौता कराएं, क्योंकि अगर पति की रिपोर्ट लिख लेते हैं तो पत्नी पर कार्रवाई करनी पड़ती, फिर दोनों का साथ रहना मुश्किल था.
मोबाइल से डिलीट करवाई ऐप
ऐसे में थानेदार ने उसकी पत्नी को थाने बुलवाया. जहां दोनों को सामने बैठाकर एक दूसरे की शिकायत सुनी. पत्नी ने आरोप लगाया कि पति मुझ पर शक करते हैं. इस दौरान करीब 1 घंटे की पंचायत के बाद थानेदार ने पति को समझाया कि तुम पत्नी पर शक मत करो, उसका मोबाइल छूना गलत है. उस पर विश्वास करो. इस दौरान पति ने अपनी गलती मान ली, जिसके बाद दोनों को राजी खुशी घर भेज दिया गया. थानेदार ने अपने सामने मोबाइल में जो कॉल रिकॉर्डिंग ऐप इंस्टाल की गई थी, उसे डिलीट करवा दिया गया.
बिना किसी सूचना के मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव: गेहूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था देख अधिकारियों को दिए निर्देश
खूनी रफ्तार: जबलपुर में बेकाबू पिकअप ने ली दो जान, टक्कर इतनी भीषण कि बाइक के उड़े परखच्चे
बीजेपी संगठन में 'जनरेशन शिफ्ट': नई टीम में दिखेगी भविष्य की झलक, युवा चेहरों को मिलेंगी बड़ी जिम्मेदारियां
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
वीडियो देख लोगों में गुस्सा, प्रशासन पर उठे सवाल
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ बढ़ाया उत्साह
क्रिकेट के आधुनिक ट्रेनिंग हब की शुरुआत, युवा खिलाड़ियों को मिलेगा फायदा
शांति बनाए रखने की अपील, अफवाहों से बचने की सलाह