दक्षिण कोरिया में लड़ाकू विमान से बम गिरने से 7 लोग घायल, 7 इमारतें क्षतिग्रस्त
किम जोंग उन के उत्तर कोरिया के खिलाफ ऑपरेशन की तैयारी में जुटे दक्षिण कोरिया के फाइटेर जेट ने गुरुवार को अपने ही नागरिकों पर बम के गोले बरसा दिए. वो भी एक-दो नहीं पूरे 8. वायुसेना की इस एक्टिविटी से दक्षिण कोरिया में हड़कंप मचा हुआ है.
रिपोर्ट के मुताबिक केएफ-16 लड़ाकू विमान हवा में उड़ान भर रहा था. इसी दौरन विमान से एमके-82 मॉड्यूल के 8 बम गलती से नीचे गिर गया. देखते ही देखते पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इस गलती की वजह से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. पूरे प्रकरण में वायुसेना ने बयान जारी किया है.
वायुसेना का कहना है कि उसे पता ही नहीं चल पाया कि ये बम गिर कैसे गए. वायुसेना ने मामले की जांच की बात कही है.
पेचियान शहर में हादसा, 7 इमारत ध्वस्त
फाइटर जेट से बम गिरने की घटना दक्षिण कोरिया के पोचियन शहर में हुई है, जो उत्तर कोरिया की सीमा के करीब है. हालांकि, वायुसेना के अधिकारी लोकेशन को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं. माफी मांगने वाले अधिकारियों ने यह जानकारी नहीं दी है कि आखिर बम धोखे से किस जगह पर गिरा?
रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे की वजह से इलाके में 7 इमारतें पूरी तरह ध्वस्त हो गई है. घटना की वजह से 5 नागरिक और 2 सैनिक बुरी तरह घायल हो गए हैं. सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.
दक्षिण और उत्तर कोरिया के बीच लंबे वक्त से संघर्ष जारी है. हाल ही में उत्तर कोरिया ने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा है कि वे दक्षिण कोरिया के चक्कर में हमें प्रताड़ित करने की कोशिश न करें. उत्तर कोरिया ने अमेरिका को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है.
दक्षिण कोरिया अभी सियासी अस्थिरता के दौर से भी गुजर रहा है. वहां लोग नई सरकार और नए नियमों को लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं.
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर
पांच बल्लेबाजों की शतकीय पारियां बेकार साबित हुईं
भरोसे के नाम पर बच्ची की जिंदगी से कथित खिलवाड़
सिस्टम बनाम सीएम: "जनता के पैसों का हुआ गलत इस्तेमाल", निलंबित आईएएस के दावों से सियासत गरमाई
सरकारी योजनाओं के फंड में गड़बड़ी के आरोप
संसद से सड़क तक गूंजी लद्दाख की आवाज़: राहुल गांधी बोले—लोकतंत्र का गला घोंटकर आशियाने उजाड़ रही पुलिस
बिना किसी सूचना के मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव: गेहूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था देख अधिकारियों को दिए निर्देश