'उड़ता पंजाब' 2 पर काम शुरू, नई कहानी के साथ फैंस का होगा इंतजार
अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी फिल्म 'उड़ता पंजाब' का जल्द ही सीक्वल आने वाला है। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट अहम किरदार में थे। खबरों के मुताबिक निर्माता एकता कपूर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म को आकाश कौशिक लिख रहे हैं। आकाश कौशिक 'हाउसफुल 4' और 'भूल भुलैया 2' को लिखने के लिए जाने जाते हैं। आकाश कौशिक ही इस फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। अभी इस फिल्म की कहानी लिखी जा रही है।
नई हो सकती है कहानी
एक खबर के मुताबिक 'उड़ता पंजाब' के सीक्वल में फिल्म में एक नई कहानी हो सकती है। हालांकि पुरानी वाली 'उड़ता पंजाब' फिल्म में सिर्फ ड्रग्स की कहानी दिखाई गई थी। फिल्म में अहम किरदार अदा करने वाले शाहिद कपूर दोबारा इसमें अहम भूमिका में आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक एकता कपूर उन्हें फिल्म के लिए साइन कर सकती हैं। बताया जाता है कि फिल्म की पटकथा तैयार होने के बाद एकता कपूर शाहिद कपूर से संपर्क कर सकती हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो सकती है।
'उड़ता पंजाब' की कहानी
'उड़ता पंजाब' फिल्म में दिखाया गया है कि पंजाब के युवा अकसर नशीली दवाओं का इस्तेमाल करते हैं। फिल्म में प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा दिखाई गई है। इस फिल्म की रिलीज पर पंजाब में काफी आलोचना हुई थी। इल्जाम था कि फिल्म में गलत दिखाया गया है। पंजाब में पंजाब के लोग नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश और बिहार से जो लोग मजदूरी करने जाते हैं वो नशा करते हैं।
'उड़ता पंजाब' के बारे में
'उड़ता पंजाब' फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया था। फिल्म में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट के अलावा दिलजीत दोसांज, करीना कपूर भी थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 99 करोड़ रुपयों से ज्यादा की कमाई की थी।
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर
पांच बल्लेबाजों की शतकीय पारियां बेकार साबित हुईं
भरोसे के नाम पर बच्ची की जिंदगी से कथित खिलवाड़
सिस्टम बनाम सीएम: "जनता के पैसों का हुआ गलत इस्तेमाल", निलंबित आईएएस के दावों से सियासत गरमाई
सरकारी योजनाओं के फंड में गड़बड़ी के आरोप
संसद से सड़क तक गूंजी लद्दाख की आवाज़: राहुल गांधी बोले—लोकतंत्र का गला घोंटकर आशियाने उजाड़ रही पुलिस
बिना किसी सूचना के मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव: गेहूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था देख अधिकारियों को दिए निर्देश