गोपी बहू फेम देवोलीना भट्टचार्जी ने किया खुलासा, मुस्लिम पति के लिए बनाती हैं इफ्तारी
टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. उन्होंने शहनवाज शेख संग शादी की है. शहनवाज शेख मुस्लिम है और जिम ट्रेनर हैं. शहनवाज शेख से देवोलीना को एक बेटा भी हुआ है. देवोलीना अपनी जिंदगी में बहुत खुश हैं. अब उन्होंने बताया कि कैसे वो रमजान के महीने में पति के लिए इफ्तारी तैयार करती है.
देवोलीना ने कहा, 'रमजान बहुत खूबसूरत और स्पिरिचुअल समय है. मेरे पति सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं और हम सब लोग मिलकर प्रार्थना करते हैं. वो सुबह सहरी और शाम को इफ्तारी करते हैं. मैं ये सुनिश्चित करती हूं कि उन्हें बैलेंस्ड और हेल्दी डायट मिले. उनके लिए उनकी पसंद की इफ्तारी बनाकर मुझे बहुत अच्छा लगता है.'
देवोलीना ने ये भी कहा कि हम एक-दूसरे के धर्म का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा, 'आप जिस कल्चर का हिस्सा हो उसे समझना और उसका सम्मान करना बहुत जरुरी है. मैं ये सुनिश्चित करती हूं कि शहनवाज कम्फर्टेबल हों, रिलैक्स हों और उन्हें डिस्टर्बेंस न हो. रमजान सिर्फ रोजा रखने के बारे में नहीं है. ये हमारे विश्वास को मजबूत करता है.'
बता दें कि देवोलीना ने 14 दिसबंर 2022 में शहनवाज शेख संग शादी की थी. उनकी शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी.
इन शोज में नजर आईं देवोलीना भट्टाचार्जी
वर्क फ्रंट पर देवोलीना को शो साथ निभाना साथिया के लिए जाना जाता है. इस शो में वो गोपी बहू के रोल में थीं. उनके रोल और एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. देवोलीना को बिग बॉस में भी देखा गया था. वो बिग बॉस 13, 14 और 15 में नजर आईं. वो दिल दी दिया गल्लां और छठी मैया की बिटिया जैसे शोज भी कर चुकी हैं.
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
NCR की सड़कों पर ओलों की बरसात: नोएडा-दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश, जलजमाव ने बढ़ाई मुश्किलें
कांग्रेस में 'स्टेटस क्यू': खरगे ने खारिज की बदलाव की संभावना, क्या राहुल की जगह अब खुद संभालेंगे कमान?
राम वन गमन पथ का कायाकल्प: त्रेतायुग की तर्ज पर सजेंगे वनवास के प्रमुख पड़ाव, बदलेगी पर्यटन की तस्वीर
पांच बल्लेबाजों की शतकीय पारियां बेकार साबित हुईं
भरोसे के नाम पर बच्ची की जिंदगी से कथित खिलवाड़
सिस्टम बनाम सीएम: "जनता के पैसों का हुआ गलत इस्तेमाल", निलंबित आईएएस के दावों से सियासत गरमाई
सरकारी योजनाओं के फंड में गड़बड़ी के आरोप
संसद से सड़क तक गूंजी लद्दाख की आवाज़: राहुल गांधी बोले—लोकतंत्र का गला घोंटकर आशियाने उजाड़ रही पुलिस
बिना किसी सूचना के मंडी पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव: गेहूं खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था देख अधिकारियों को दिए निर्देश