फ्रांस की राजधानी पेरिस में मिला 80 साल पुराना बम, रेलवे सेवाएं बाधित
यूक्रेन और रूस के बीच जंग को लेकर फ्रांस फ्रंटफुट पर है. फ्रांस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन का खुलकर विरोध किया है. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रॉ ने यूक्रेन को हरसंभव मदद करने की बात कही है. मैक्रॉ ने कहा है कि परमाणु हथियार चलाने की भी नौबत आएगी तो उससे चुकेंगे नहीं.
इसी बीच फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक 80 साल पुराना बम मिला है. पेरिस के गारे डू नॉर्ड रेलवे स्टेशन के पास यह बम मिला है. बम मिलने के बाद फ्रांस में हड़कंप मचा हुआ है. सुरक्षा को देखते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया गया है.
फ्रांस के परिवहन मंत्री का कहना है कि यह बम सबसे व्यस्ततम इलाके में मिला है. बम कहां से आया है और क्या मकसद है, इसकी जांच की जा रही है.
दूसरे विश्व युद्ध के समय का बम
शुरुआती जानकारी के मुताबिक पेरिस में जो बम मिला है, वो दूसरे विश्व युद्ध के समय का है. फ्रांसीसी राष्ट्रीय रेलवे कंपनी एसएनसीएफ के अनुसार सेंट-डेनिस के उपनगर में नियमित रखरखाव कार्य के दौरान रात में पटरियों के बीच में विस्फोटक उपकरण पाया गया.
पहले तो बम को निष्क्रिय किया गया और फिर इसकी जांच की गई. जांच के दौरान पाया गया कि इस तरह के बम का उपयोग 1945 में द्वितीय विश्वयुद्ध के वक्त किया गया था.
बम मिलने की वजह से पेरिस के करीब 7 लाख यात्रियों को आज असुविधा का सामना करना पड़ा है. पुलिस और बम निरोधक दस्ता इलाके की छानबीन में जुटा हुआ है.
रूस और अमेरिका के साथ था फ्रांस
द्वितीय विश्वयुद्ध 1940 से लेकर 1945 तक चला था. एक तरफ अमेरिका, रूस, ब्रिटेन के साथ फ्रांस जैसे देश मोर्चे पर लड़ रहा था तो दूसरी तरफ जर्मनी और इटली जैसे देश इनके खिलाफ बिगुल फूंक रखा था.
आखिर में जापान पर अमेरिका ने बम गिरा दिया, जिसके बाद युद्ध पर पूर्णविराम लग गया. फ्रांस और अमेरिका के इस गठबंधन को द्वितीय विश्वयुद्ध के वक्त मित्र देशों की संज्ञा दी गई थी.
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?
आम आदमी पार्टी में 'खास' बनाम 'आम' की जंग? नवीन जयहिंद बोले— राघव की भव्य शादी से नाराज हैं कार्यकर्ता
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर