राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 126वें प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में अधिकारियों से समाज की भलाई का काम करने को कहा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के एक समूह को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने उनको सलाह दी कि विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों और खासकर वंचित लोगों तक पहुंचना चाहिए। अधिकारियों को अपने कामकाज में स्थिरता और समावेशिता के सिद्धांत का पालन करना चाहिए। उन्होंने अफसरों को प्रशासनिक कामकाज और सरकारी नीतियों-कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के दौरान राष्ट्रीय और समावेशी दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी।
राष्ट्रपति ने कहा कि शासन का सार लोगों की जरूरतों के प्रति जवाबदेही और संवेदनशीलता में है। साथ ही, विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों, खासकर वंचितों और हाशिए पर पड़े लोगों तक पहुंचना चाहिए।
मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 126वें प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग ले अधिकारियों को राष्ट्रपति ने पदोन्नति और भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होने पर बधाई दी। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अधिकारियों को अपनी नई भूमिका में उदाहरण पेश करना चाहिए और अपने आसपास के लोगों को सार्वजनिक सेवा के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। नागरिक-केंद्रित प्रशासन लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देता है। इमें गरीबों और वंचितों पर ध्यान केंद्रित किया जाता है।
उन्होंने भावी अफसरों को सलाह दी कि नीतियों और कार्यक्रमों को इस तरह से लागू किया जाए कि लोगों की चिंताओं को कम किया सके। वे जो निर्णय लेते हैं और जो नीतियां लागू करते हैं, उनसे देश और लोगों के विकास में योगदान मिलना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि जब जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण क्षरण की चुनौतियों से निपटा जाता है, तो पर्यावरण के अनुकूल पहलों को बढ़ावा देना आवश्यक है।
भारत को बनाएं वैश्विक शिक्षा का केंद्र
दो दिन पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा था कि किसी भी देश के विकास का स्तर उसकी शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता से झलकता है। शिक्षा के साथ-साथ शोध पर भी बहुत ध्यान देने की जरूरत है। सरकार ने इसी मकसद से राष्ट्रीय अनुसंधान कोष की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि उच्च शिक्षा संस्थान इस महत्वपूर्ण पहल का अच्छा उपयोग करेंगे और शोध को प्रोत्साहित करेंगे।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?
आम आदमी पार्टी में 'खास' बनाम 'आम' की जंग? नवीन जयहिंद बोले— राघव की भव्य शादी से नाराज हैं कार्यकर्ता