बीजेपी सांसदों ने बदला 'तुगलक लेन' का नाम, नेम प्लेट पर लिखवाया ये नया पता
नई दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली में कई सड़कें हैं, जिनके नाम बदलने की मांग की गई है. इनमें से औरंगजेब रोड समेत कई सड़कों के नाम मुस्लिम शासकों के नाम पर हैं. सड़कों के नाम बदलने की मांग के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने घरों की नेमप्लेट बदल दी है और उस पर नया नाम लिख दिया है. दरअसल, बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने अपने सरकारी आवास के पते पर 'तुगलक लेन' की जगह 'स्वामी विवेकानंद मार्ग' लिख दिया है. केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सरकारी आवास के बाहर अब 'विवेकानंद मार्ग' लिखा हुआ है. नाम बदलने को लेकर कोई आधिकारिक आदेश नहीं: आपको बता दें कि दोनों आवासों की नेमप्लेट में जहां 'स्वामी विवेकानंद मार्ग' लिखा हुआ है, वहीं ब्रैकेट में 'तुगलक लेन' भी लिखा हुआ है. अभी तक 'तुगलक लेन' के नाम में बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक आदेश नहीं आया है, लेकिन बीजेपी सांसदों ने पहले ही आवास का पता बदलकर सड़क का नाम 'विवेकानंद मार्ग' रख दिया है. यूपी के राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा का आवास '6, तुगलक लेन' है, लेकिन गृहप्रवेश समारोह के बाद उन्होंने पता बदलकर '6, विवेकानंद मार्ग' कर लिया है। इसी तरह सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने भी अपने आवास का पता '8, तुगलक लेन' से बदलकर '8, स्वामी विवेकानंद मार्ग' कर लिया है।
कई अन्य अधिकारियों और नेताओं ने लिखवाए नए पते
बता दें कि राजधानी दिल्ली में मुगलकालीन नामों वाली सड़कों के नाम बदलने की मांग लंबे समय से चल रही है। नामों में बदलाव हुए हैं और अब धीरे-धीरे ये नाम सरकारी आवासों की नेम प्लेट पर भी दिखने लगे हैं। तुगलक लेन पर भाजपा सांसदों के अलावा कई ऐसे नेता और अधिकारी हैं जिन्होंने अपने घर के पते में स्वामी विवेकानंद मार्ग लिखवा रखा है। राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा और वाइस एडमिरल किरण देशमुख का भी तुगलक लेन में आवास है और उन्होंने भी अपने घरों पर 'स्वामी विवेकानंद मार्ग' लिखवा रखा है। खास बात यह है कि भले ही इस बारे में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन गूगल मैप्स में सर्च करने पर 'स्वामी विवेकानंद मार्ग' दिख रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?
आम आदमी पार्टी में 'खास' बनाम 'आम' की जंग? नवीन जयहिंद बोले— राघव की भव्य शादी से नाराज हैं कार्यकर्ता
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल