9 से 13 मार्च तक उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ का असर।
दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं पर ब्रेक लग गया है. अब मौसम फिर से करवट लेने वाला है. कई इलाकों में तापमान में उछाल आने की संभावना है. वहीं, 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना बनी हुई है. इसके प्रभाव में 9 से 13 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. इसके बाद 10 से 13 मार्च के दौरान उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
होली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर 12 और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. इसके बाद हर रोज तापमान बढ़ता जाएगा. जो 13 मार्च तक न्यूनतम 17 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में बीते दिनों तेज ठंडी हवाओं ने मौसम सर्द कर दिया था. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाके सर्द हो गए थे. लेकिन अब मौसम फिर बदल गया है.
बिहार-पंजाब में आंधी और बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी शनिवार को बिहार में आंधी और बारिश का असर देखा जाएगा. पश्चिमी विक्षोभ से बिहार के कई इलाके प्रभावित होंगे. इसके अलावा 12 और 13 मार्च को पंजाब में बारिश की संभावना है. बात करें तापमान की तो अगले 4 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है. इसके अलावा अगले 4-5 दिनों के दौरान पूर्व और पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.
इन राज्यों का भी बिगड़ेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 10 और 11 को तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है. 11 मार्च को लक्षद्वीप और कर्नाटक में भी बारिश के आसार बने हुए हैं. शनिवार को गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में गर्म मौसम रहने की संभावना है. 9 से 11 मार्च के दौरान गुजरात क्षेत्र में गर्मी का अहसास दिखेगा. इसके साथ ही 9 से 11 मार्च के दौरान गोवा, महाराष्ट्र में हीट वेव रहने की संभावना है.
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?