राजीव गांधी को 'उत्कृष्ट' प्रधानमंत्री कहकर मणिशंकर अय्यर ने बीजेपी पर लगाया आरोप
दिल्ली: कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने राजीव गांधी के शैक्षणिक रिकॉर्ड पर अपनी एक कथित टिप्पणी को लेकर खड़ा हुए विवाद के बीच शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उनके दो घंटे से अधिक के एक साक्षात्कार की छोटी सी क्लिप काटकर दुष्प्रचार किया, जबकि उसी बातचीत में उन्होंने राजीव गांधी को "बेहतरीन" प्रधानमंत्री बताया था। उन्होंने यह टिप्पणी "फॉरेन कॉरेस्पॉन्डेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया" में अपनी नई किताब 'ए मेवरिक इन पॉलिटिक्स' पर चर्चा के दौरान की।
2 घंटे 23 मिनट के इंटरव्यू से 50 सेकेंड का क्लिप निकाला
विवाद के बारे में पूछे जाने पर अय्यर ने एक बयान पढ़ा, जिसमें उन्होंने कहा कि BJP आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने 2 घंटे और 23 मिनट से अधिक समय तक के उनके एक इंटरव्यू से एक मिनट से भी कम समय का क्लिप निकाला। उन्होंने कहा, "मेरा इंटरव्यू 2 घंटे, 23 मिनट से अधिक समय का था। इसमें से मालवीय ने ठीक एक मिनट या 50 सेकेंड से भी कम समय का क्लिप निकाला। जब मैंने अगस्त 2023 में जारी अपने संस्मरण के पृष्ठ 248 पर यही बात कही थी, तो मीडिया ने कोई नोटिस नहीं लिया। लेकिन जब अमित मालवीय ने 50 सेकंड का क्लिप निकाला है, तो मीडिया और सोशल मीडिया पर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया गया।"
राजीव गांधी बेहतरीन प्रधानमंत्री थे
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "अगर मालवीय या मीडिया में किसी ने सिर्फ दस सेकंड तक सुनने की परवाह की होती, तो आपने मुझे यह कहते हुए सुना होता और आज शायद मैं वाहिद व्यक्ति हूं, जो कहता हूं कि यदि कोई बहुत बेहतरीन प्रधानमंत्री था, तो वह (राजीव गांधी) थे।"
कांग्रेस के डीएनए में गांधी परिवार है
कांग्रेस में गांधी परिवार के प्रभुत्व के बारे में पूछे जाने पर अय्यर ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में गांधी परिवार है। उन्होंने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार के सदस्य पार्टी के किसी पद पर रहे हों या नहीं रहे हों, लेकिन 100 वर्षों से अधिक समय से पार्टी कार्यकर्ता और नेता उन्हें आदर की दृष्टि से देखते रहे हैं। बुधवार को BJP नेता ने अमित मालवीय द्वारा ‘X’ पर शेयर की गई एक वीडियो क्लिप में अय्यर को यह दावा करते हुए सुना जा सकता है कि राजीव गांधी को इंग्लैंड में शैक्षणिक रूप से संघर्ष करना पड़ा था।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?
आम आदमी पार्टी में 'खास' बनाम 'आम' की जंग? नवीन जयहिंद बोले— राघव की भव्य शादी से नाराज हैं कार्यकर्ता
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल