राजनांदगांव: महिला दिवस पर पहेले महिला थाने का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह द्वारा
राजनांदगांव: महिला दिवस पर जिले में पहले महिला थाने का शुभारंभ हुआ। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फीता काटकर नए महिला थाने का उद्घाटन किया। जिले में नया महिला थाना खुलने से महिला आवेदक अपनी समस्याएं आसानी से और बिना झिझक के रख सकेंगी। एसपी मोहित गर्ग ने नए थाने की प्रभारी की जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर गीतांजलि सिन्हा को दी है। महिला संबंधी अपराधों की गंभीरता से जांच कर कार्यवाही को अंजाम तक पहुंचाने और महिलाओं की विशेष सुनवाई के साथ उन्हें न्याय दिलाने के लिए महिला थाने की शुरुआत की गई है। महिला थाने में 1 प्रभारी, 2 महिला प्रधान आरक्षक, 3 महिला आरक्षक और 1 नगर सैनिक की तैनाती की गई है।
इस नए थाने का उद्देश्य महिलाओं की शिकायतों की बेहतर तरीके से सुनवाई करना और अपराधों को दर्ज करना है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसके बाद महिला दिवस के अवसर पर डॉ. रमन सिंह ने महिला सम्मान और सशक्तिकरण के लिए महिला थाने से महिला बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
IPL मुकाबले में रणनीति और संयोजन होंगे जीत की कुंजी
इंदौर-जबलपुर ट्रेन में वारदात, युवती के साथ दुष्कर्म से सनसनी
‘तारक मेहता…’ फेम दिलीप जोशी का जलवा, अवॉर्ड जीतकर जताया आभार
TMC की याचिका खारिज/फैसले पर BJP ने साधा निशाना
शराब के नशे में बेकाबू पुलिसकर्मी, युवक पर बरसाए थप्पड़-घूंसे
ट्विंकल खन्ना का वीडियो वायरल, फेवरेट जगह पर की बात
परिजनों का गुस्सा फूटा, शव भेजने को लेकर प्रशासन की शर्त पर बवाल
IPL में रन और विकेट की रेस रोमांचक, टॉप पर टक्कर जबरदस्त
अमेरिका की विदेश नीति पर उठे सवाल, हथियार डील बना मुद्दा
छेड़छाड़ केस में SI फंसा, सस्पेंशन की तलवार लटकी