दिल्ली के फूल बजार में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Delhi Crime: दिल्ली के गाजीपुर इलाका एक बार फिर से बदमाशों की गोलीबारी से दहल उठी. इलाके के एक फूल मंडी के नजदीक देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद से इलाके दहशत फैल गई है. लोगों ने पुलिस घटना की खबर दी. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है, मगर ये हत्या क्यों हुई फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है.
पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम रोहित था. वह गाजीपुर का ही रहने वाला था. पुलिस के मुताबिक युवक के एक गोली लगी है, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में आर्म्स एक्ट और हत्या का मुकदमा दर्ज किया मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल जा रहा है. पुलिस पता लग रही है कि हमलावर किस रूट से मौके पर पहुंचे थे और वारदात को अंजाम देकर किस रूट से फरार हुए हैं.
नाइट ड्यूटी से वापस लौट रहा था युवक
पुलिस ने बताया कि युवक रात में नाइट ड्यूटी से घर वापल लौट रहा था. दरअसल, रोहित चावड़ा नाम का युवक गाजीपुर कचरा घर में सुपरवाइजर की नौकर नौकरी करता था. पुलिस ने बताया कि युवक जब नाइट ड्यूटी करके लौट रहा था, तभी बेलोनो कार से कुछ बदमाश आए और युवक को गोली मारकर हत्या कर दी. बदमाश तुरंत मौके से फरार हो गए.
जांच में जुटी पुलिस
घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई. पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की छानबीन कर रही है. साथ ही साथ पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है हगमलावर किधर से आए और किधर भागे. उसी के फॉलोअप से पुलिस बदमाशों को पड़ने की कोशिश कर रही है.
“विजय उत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं”
BJP की रणनीति और मोदी की लोकप्रियता का असर, बंगाल में रिकॉर्ड जीत
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
कोर्ट का बड़ा रुख, एसिड अटैक मामलों में कड़े कानून की जरूरत
मुख्य सचिव का आदेश, सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा पर जोर
ड्रग्स तस्करी की बड़ी साजिश विफल, सलीम डोला गिरफ्तार
प्रचंड जीत के बाद असम में NDA का उत्साह, दिलीप सैकिया का बयान
भोपाल मंडल की कार्रवाई, हजारों मामलों पर कसा शिकंजा
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल, सांसद ने खुद पकवान बनाकर मनाई खुशी