गर्मी में इन 4 नेचुरल टिप्स को करें फॉलो, हर कोई पूछेगा खूबसूरती का राज
गर्मी की शुरुआत धीरे-धीरे हो रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही स्किन से जुड़ी कई समस्याएं भी अपना रंग दिखाने लगती हैं। चिलचिलाती धूप, उमस और पसीना न सिर्फ त्वचा को बेजान बना सकते हैं, बल्कि टैनिंग, पिंपल्स और डलनेस जैसी परेशानियां भी बढ़ सकती है। सर्दी खत्म हाेने के बाद जब तापमान तेजी से बढ़ता है तो हमारी स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। इससे चेहरे का नेचुरल ग्लो बना रहता है। गर्मी में चिलचिलाती धूप के कारण सनबर्न और समय से पहले झुर्रियां आने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि हम अभी से अपनी स्किन केयर रूटीन को बदल लें। अपने आपको गर्मी के लिए तैयार कर लें। सही स्किन केयर टिप्स अपनाकर आप न सिर्फ अपनी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं, बल्कि तेज धूप और पसीने से होने वाली परेशानियों से भी बच सकते हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि आप कैसे अपनी स्किन का ख्याल रखें। आइए जानते हैं विस्तार से-
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं: गर्मियों में स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की जरूरत होती है। इससे आप स्किन की जलन, मुहांसे और रैशेज से बच सकते हैं। इसके लिए नियमित रूप से कम से कम 4 लीटर पानी जरूर पिएं। आप अगर चार लीटर पानी पीते हैं तो त्वचा हाइड्रेट रहेगी ही, इसके साथ ही आपका वजन भी कम होगा।
चेहरे पर लगाएं शहद और गुलाब जल: एक बाउल में एक चम्मच शहद लें। इसमें गुलाब जल मिला लें। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपकी त्वचा में नमी बरकरार रहेगी।
खीरे का रस: गर्मियों में बाजार में खीरे की भरमार होती है। सलाद के रूप में खीरे का खूब इस्तेमाल किया जाता है। खीरा न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा माना जाता है बल्कि स्किन को भी हाइड्रेट रखने में मदद करता है। आप चाहें तो खीरे का जूस भी पी सकती हैं। या फिर इसे रात में सोते समय अपने चेहरे पर भी लगा सकती हैं।
स्किन को रखें मॉइस्चराइज: मौसम कोई भी हो त्वचा को हेल्दी रखने के लिए मॉइस्चराइज करना बेहद जरूरी होता है। गर्मी में भी त्वचा को मॉइश्चराइज करने की सलाह दी जाती है। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है। आपको नहाने के तुरंत चेहरे पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाना चाहिए।
“विजय उत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं”
BJP की रणनीति और मोदी की लोकप्रियता का असर, बंगाल में रिकॉर्ड जीत
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
कोर्ट का बड़ा रुख, एसिड अटैक मामलों में कड़े कानून की जरूरत
मुख्य सचिव का आदेश, सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा पर जोर
ड्रग्स तस्करी की बड़ी साजिश विफल, सलीम डोला गिरफ्तार
प्रचंड जीत के बाद असम में NDA का उत्साह, दिलीप सैकिया का बयान
भोपाल मंडल की कार्रवाई, हजारों मामलों पर कसा शिकंजा
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल, सांसद ने खुद पकवान बनाकर मनाई खुशी