MP BUDGET 2025: विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, 4 लाख 20 हजार करोड़ का बजट पेश
MP BUDGET 2025: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार आज अपना दूसरा पूर्ण बजट पेश करने जा रही है। विधानसभा में राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश कर रहे हैं। वे बजट पर भाषण दे रहे हैं। इस बजट से राज्य के युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों को काफी उम्मीदें हैं। बजट को लेकर सभी के मन में कई सवाल हैं। कुछ समय में यह साफ हो जाएगा कि सरकार से सभी वर्गों को क्या-क्या मिलेगा।
3 लाख से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में 39 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इनसे 3 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। विशेष पिछड़ी जातियों के लिए 53 हजार से अधिक आवास बनाए गए हैं। साथ ही 22 नए छात्रावास बनाए जाएंगे।
2 ट्रिलियन डॉलर बजट का लक्ष्य
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि मध्य प्रदेश की कृषि दर केंद्र की दर से अधिक है। मध्य प्रदेश का बजट 2047 तक 2 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचना है। प्रति व्यक्ति आय 22 लाख 35 हजार तक पहुंचाने का लक्ष्य है।
इस साल बजट में 25% की वृद्धि
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने अपने बजट भाषण की शुरुआत संस्कृत के श्लोक से की और कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल बजट में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। 22 साल में जीएसडीपी में 17 गुना वृद्धि हुई है।
50 आदिवासी छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा जाएगा
वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में सीएम राइज स्कूल बनाए जाएंगे। इसके लिए 3068 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। 50 आदिवासी छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा जाएगा।
लाडली बहनों को केंद्र की योजनाओं से जोड़ा जाएगा
मध्य प्रदेश बजट 2025 लाइव: वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण के तहत 1 करोड़ 33 लाख परिवारों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। प्रदेश के नागरिकों के लिए बीमा समिति बनाई जाएगी। लाडली बहना को केंद्र की अटल पेंशन योजना से जोड़ने का काम किया जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा, कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास बनाए जाएंगे। बीमा समिति बनाई जाएगी।
पश्चिम बंगाल में नए CM को लेकर सस्पेंस, ये नेता हो सकते हैं दावेदार
आज का बड़ा मंगल बेहद खास, जानें पूजा विधि, महत्व और मंत्र
इन 4 राशियों के लिए मंगल का गोचर बेहद शुभ, हर क्षेत्र में सफलता
अपरा एकादशी 2026: व्रत की सही तारीख, पूजा का शुभ समय और पारण कब करें
गुप्त हनुमान मंत्र का चमत्कार—3 बार जपते ही दूर होंगे पैसे के संकट
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विजय उत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं”
BJP की रणनीति और मोदी की लोकप्रियता का असर, बंगाल में रिकॉर्ड जीत
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत